नगर का हाल बेहाल, शिवस्थल "शिवालय" बना कूड़े का ढेर।
नगर का हाल बेहाल, शिवस्थल "शिवालय" बना कूड़े का ढेर। ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौरा ( मिर्जापुर ) जनपद के अहरौरा क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित पट्टी कला मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग अपने भक्तों के इंतजार में अपेक्षित पड़ा हुआ है। वहां पड़े कूड़ा करकट गुटके के पन्नी मंदिर के दुर्गति का जीता जागता गवाह है। समाजसेवी विश्वजीत सिंह व शुभम् जायसवाल के संज्ञान में आने पर मंदिर की कायाकल्प हेतु लोगों से गुहार लगाया जा रहा है। मंदिर के नजदीक रहने वाले नत्थू सोनकर ने बताया की शिवलिंग काफी प्राचीन समय से यहां स्थापित है, उनकी सेवा पूजा जलजीरा साईं नाम के एक फकीर किया करते थे जिनका मृत्यु के उपरांत लोग जलजीरा साइ का मंदिर के सामने ही मजार बनाकर पूजा अर्चना करने लगे। दिन पर दिन लोग मंदिर का अनदेखा करते हुए लोग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मजार पर आकर चादर चढ़ा कर मन्नते मांगने लगे। मंदिर के इर्द-गिर्द कूड़ा कचरा गंदे नाले का पानी एकत्रित हो चुका है जिसका न नगर पालिका ध्यान दे रहा है और न स्थानीय बुद्धिजीवी ही कोई कदम उठा रहे हैं। नवनिर्मि...