पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरुरी - सुरेन्द्र राव
पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरुरी - सुरेन्द्र राव
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास - रिंकू सोनकर
चंदौली चकिया । चकिया क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित जूनियर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक करुण त्यागी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, कुर्सी दौड़, बिस्किट दौड़ और क्रिकेट सहित दर्जनों खेलों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चकिया वन दरोगा सुरेंद्र राव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रिंकू सोनकर, समाजसेवी रीना देवी एवं पत्रकार अरुन कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र राव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समाजसेवी रिंकू सोनकर ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। समाजसेवी रीना देवी ने छात्रों को प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठने और नियमित अध्ययन करने की सलाह दी, यह कहते हुए कि शिक्षा ही लक्ष्य तक पहुंचने का एकमात्र माध्यम है। जूनिया पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं जिसमें श्रेया, अंशु , प्रियांशी , चढ़नी , अंशिका , खुशी यादव, इत्यादि छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार, कांशी राम , विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश यादव, अध्यापकगण पूजा सिंह शबनम , सहाना, नैंसी अदिति, चंद्रकांत , आलेख यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment