Posts

Showing posts from May, 2026

स्मार्ट मीटर के नाम पर विभाग ने 200 करोड रुपए वसूले....... अफजाल अंसारी को अध्यक्षता में की गई बैठक

Image
  स्मार्ट मीटर के नाम पर विभाग ने 200 करोड रुपए वसूले.......  अफजाल अंसारी को अध्यक्षता में की गई बैठक रिपोर्ट -- प्रदीप शर्मा गाजीपुर में आज विद्युत सलाहकार समिति की बैठक 8 महीने के बाद गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में गाजीपुर के जिलाधिकारी के साथ ही जमानिया जखनिया और सदर के विधायक के साथ ही अन्य क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि शामिल हुए और इस बैठक में जनपद में विद्युत व्यवस्था में खामियों और कमियों को लेकर चर्चा की गई चर्चा के दौरान स्मार्ट मीटर जो पोस्टपेड हो चुका है और उसमें के डिफरेंट पैसे के वापस किए जाने के साथ ही बहुत सारे ट्रांसफार्मर और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई । इस बैठक को लेकर अफजाल अंसारी ने बताया कि सरकार की योजनाओं से जो विद्युत व्यवस्था से संबंधित विषय पर जनपद स्तर पर विद्युत सलाहकार समिति की बैठक की गई जिसमें चल रही योजनाओं की समीक्षा और अन्य कार्य योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए यह बैठक की गई है यह बैठक प्रत्येक तीन माह पर कराए जाने का शासन की तरफ से प्रावधान है लेकिन दुर्भाग्य है की बैठक 8 महीने के बा...

आंधी-तूफान ने उजाड़ी मेहनतकश परिवार की उम्मीदेंसोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

Image
आंधी-तूफान ने उजाड़ी मेहनतकश परिवार की उम्मीदें ,  सोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर टूटा आर्थिक संक चकिया ( शिकारगंज )    13 मई को आए तेज आंधी-तूफान ने ताजपुर निवासी संजय पाल पुत्र रामलाल पाल के परिवार की मेहनत और उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया। खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में लगभग एक वर्ष पहले संजय पाल ने लोन लेकर सोलर आटा चक्की का व्यवसाय शुरू किया था। मेहनत और लगन के दम पर उनका काम धीरे-धीरे अच्छा चलने लगा था और परिवार को आर्थिक सहारा मिलने लगा था। लेकिन प्रकृति की एक मार ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज तूफान के दौरान दुकान की टीन सीट उड़कर सीधे सोलर पैनलों पर जा गिरी, जिससे कई पैनल टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे और चिंता में डूबा हुआ है। अब उनके सामने रोजी-रोटी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के पालन-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित सोलर कंपनी से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है,...

निजी जमीन पर मिट्टी खुदाई विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, सपा नेता महेंद्र राव ने पुलिस व वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

Image
निजी जमीन पर मिट्टी खुदाई विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, सपा नेता महेंद्र राव ने पुलिस व वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गायघाट भगंड़ा गांव में निजी जमीन पर मिट्टी खुदाई को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जिले की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के दलित युवा नेता महेंद्र राव द्वारा चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह और चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा नेताओं ने प्रशासन पर दलित नेतृत्व की आवाज दबाने और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। निजी जमीन पर चल रही थी मिट्टी खुदाई जानकारी के मुताबिक गायघाट भगंड़ा गांव में एक निजी भूमि पर घर निर्माण के उद्देश्य से जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों की मदद से मिट्टी खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए वाहनों को रोकने लगी। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्...