निर्माण श्रमिकों के जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टिव गठन की आवश्यकता और जरूरतों पर हुई चर्चा
निर्माण श्रमिकों के जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टिव गठन की आवश्यकता और जरूरतों पर हुई चर्चा कुशीनगर 25 जनवरी 2024, पडरौना कुशीनगर निर्माण श्रमिक संघ कुशीनगर का हुआ गठन बिनोद प्रसाद अध्यक्ष, उपेंद्र उपाध्यक्ष, गायत्री देवी सचिव, सावित्री देवी कोषाध्यक्ष और हरदेव प्रजापति बने संगठन मंत्री। एक्शन एड एसोसिएशन के सौजन्य से श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर पर निर्माण श्रमिकों का बैठक आयोजित कर जिला सतरीय कलेक्टिव का गठन हुआ जिसमें बिनोद प्रसाद अध्यक्ष, उपेंद्र उपाध्यक्ष, गायत्री देवी सचिव, सावित्री देवी कोषाध्यक्ष और हरदेव प्रजापति संगठन मंत्री बनाए गए। बैठक में तीन ब्लॉक के 28 ग्राम पंचायतों के 60 निर्माण श्रमिकों ने भागीदारी किया। बैठक में निर्माण श्रमिकों की वर्तमान स्थिति और समस्याओं पर चर्चा हुई। श्रमिकों ने बैठक में रोजगार के संसाधन की कमी, उचित मजदूरी का भुगतान न होना, सामाजिक सुरक्षा की कमी, कार्यस्थल पर सुविधाओं और सुरक्षा यंत्र की कमी, रोजगार के टूल्स की कमी, BOCW में पंजीयन की कमी, कृषि आवासीय भूमि, भेदभाव, कानूनी जानकारी का अभाव, सरकारी सुविधाओं की कम...