निर्माण श्रमिकों के जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टिव गठन की आवश्यकता और जरूरतों पर हुई चर्चा

निर्माण श्रमिकों के जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टिव गठन की आवश्यकता और जरूरतों पर हुई चर्चा
कुशीनगर 25 जनवरी 2024, पडरौना कुशीनगर निर्माण श्रमिक संघ कुशीनगर का हुआ गठन बिनोद प्रसाद अध्यक्ष, उपेंद्र उपाध्यक्ष, गायत्री देवी सचिव, सावित्री देवी कोषाध्यक्ष और हरदेव प्रजापति बने संगठन मंत्री।

एक्शन एड एसोसिएशन के सौजन्य से श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर पर निर्माण श्रमिकों का बैठक आयोजित कर जिला सतरीय कलेक्टिव का गठन हुआ जिसमें बिनोद प्रसाद अध्यक्ष, उपेंद्र उपाध्यक्ष, गायत्री देवी सचिव, सावित्री देवी कोषाध्यक्ष और हरदेव प्रजापति संगठन मंत्री बनाए गए।
बैठक में तीन ब्लॉक के 28 ग्राम पंचायतों के 60 निर्माण श्रमिकों ने भागीदारी किया। बैठक में निर्माण श्रमिकों की वर्तमान स्थिति और समस्याओं पर चर्चा हुई। 
श्रमिकों ने बैठक में रोजगार के संसाधन की कमी, उचित मजदूरी का भुगतान न होना, सामाजिक सुरक्षा की कमी, कार्यस्थल पर सुविधाओं और सुरक्षा यंत्र की कमी, रोजगार के टूल्स की कमी, BOCW में पंजीयन की कमी, कृषि आवासीय भूमि, भेदभाव, कानूनी जानकारी का अभाव, सरकारी सुविधाओं की कमी, सामाजिक असुरक्षा, आवास, शुद्ध पेय जल, बेहतर स्वास्थ और बच्चों का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी, उत्पीड़न आदि समस्याओं पर चर्चा हुई और इसके समाधान और रोजगार तथा कानूनी जाकारी तक पहुंच बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय कलेक्टिव का गठन किया गया।
श्रमिकों को संबोधित करते हुए रामवृक्ष गिरि समन्वयक श्रमिक सुविध केंद्र एक्शन एड एसोसिएशन कुशीनगर ने बताया की असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक्शन एड द्वारा जिला स्तरीय श्रमिक सुविधा केंद्र ( वन स्टॉप सेंटर) सोहरौना, रविंद्रनगर पडरौना में संचालित हो रहा है। इस सेंटर पर असंगठित क्षेत्र का कोई भी श्रमिक दिए हुए संपर्क नंबर पर फोन कर और स्वयं विजिट कर अपनी समस्याओं के समाधान, जिज्ञासाओं और जानकारियों के लिए संपर्क कर सकते हैं। केंद्र के मध्यम से उनके कल्याण, जानकारियां, मूलभूत समस्याओं के समाधान और सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने हेतु संबंधित विभागों और अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। 
संगठन के नियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि निर्माण श्रमिकों के वास्तविक अधिकार, रोजगार के संसाधन, कानूनी जानकारी और योजनाओं तक पहुंच तथा बेहतर जीवन स्तर बनाने के लिए संगठन को मजबूत करेंगे और प्रत्येक गांव तक सदस्यता बढ़ाएंगे तथा 2024 के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी करेंगे।
इस इस अवसर पर सामुदायिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद, रामबहाल सिंह, एचआरडी राजू प्रसाद सकीना खातून, लीलावती देवी, दहारी प्रसाद, इमरान अंसारी, अकरम अंसारी, चंदन कुमार, सुग्रीम प्रसाद, सुनील प्रसाद, रामानंद, बिनोद, गोविंद पाल, शिवनाथ, मुन्ना पासवान, शशि वर्मा, मुबारक, रविन्द्र पाल, प्रकाश, बीरेंद्र निषाद, फूलबदन, मोतीलाल प्रसाद रमाकांत, शर्मा प्रसाद आदि पांच दर्जन निर्माण श्रमिक उपास्थि रहे।

 रामवृक्ष गिरि 
सामाजिक कार्यकर्ता
कुशीनगर

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।