Posts

Showing posts from August, 2026

मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में मिली लाइसेंसी पिस्टल, जांच के दौरान हुआ अचानक फायर।

Image
मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में मिली लाइसेंसी पिस्टल, जांच के दौरान हुआ अचानक फायर। वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक एक राउंड गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके ट्रैवल बैग में लाइसेंसी पिस्टल रह गई थी। सुरक्षा जांच के दौरान बैग में हथियार मिलने पर उसकी जांच की जा रही थी। इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई। फायरिंग में बिहार के गया निवासी सुरक्षा सहायक सुमन कुमारी के दोनों पैरों की जांघ में गोली लगी, जबकि नालंदा निवासी रोहित राज के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई। एयरपोर्ट प्रशासन ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घटना ...

पंच एआई से समझौता निरस्त, विधान परिषद में सवाल के बाद सरकार ने दी जानकारी

Image
पंच एआई से समझौता निरस्त, विधान परिषद में सवाल के बाद सरकार ने दी जानकारी लखनऊ ( जनतंत्र मीडिया  )  उत्तर प्रदेश सरकार ने पंच एआई कंपनी के साथ हुए 25 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) को निरस्त कर दिया है। यह जानकारी औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विधान परिषद में लिखित जवाब के माध्यम से दी। मामला तब उठा जब वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कंपनी की वित्तीय क्षमता और एमओयू की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। एमएलसी ने पूछा था कि क्या केवल 50 लाख रुपये वार्षिक आय वाली कंपनी के साथ इतना बड़ा निवेश समझौता किया गया था और क्या उससे पहले वित्तीय व तकनीकी क्षमता की जांच कराई गई थी। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया कि शुरुआती चरण में निवेश आकर्षित करने के लिए नॉन-बाइंडिंग एमओयू किया जाता है। सरकार के अनुसार नॉन-बाइंडिंग एमओयू किसी भी पक्ष पर बाध्यकारी नहीं होता। निवेशक की वित्तीय और तकनीकी क्षमता का विस्तृत मूल्यांकन तथा ड्यू डिलिजेंस बाद में नोडल एजेंसी द्वारा आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद किया जाता है।   (SOURCE: विधान परिषद) #upnews #invest...