मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में मिली लाइसेंसी पिस्टल, जांच के दौरान हुआ अचानक फायर।

मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में मिली लाइसेंसी पिस्टल, जांच के दौरान हुआ अचानक फायर।


वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक एक राउंड गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई है।
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके ट्रैवल बैग में लाइसेंसी पिस्टल रह गई थी। सुरक्षा जांच के दौरान बैग में हथियार मिलने पर उसकी जांच की जा रही थी। इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई।
फायरिंग में बिहार के गया निवासी सुरक्षा सहायक सुमन कुमारी के दोनों पैरों की जांघ में गोली लगी, जबकि नालंदा निवासी रोहित राज के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई। एयरपोर्ट प्रशासन ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पिस्टल यात्री के बैग में भूलवश रह जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जांच के दौरान हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और सुरक्षा प्रक्रिया में किसी स्तर पर चूक हुई या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।