Posts

Showing posts from June, 2026

छह जनमुद्दों को लेकर चंदौली में सपा का विशाल धरना, सरकार पर साधा निशाना।

Image
छह जनमुद्दों को लेकर चंदौली में सपा का विशाल धरना, सरकार पर साधा निशाना    चंदौली जिला के मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने छह प्रमुख जनमुद्दों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। धरने के दौरान सपा नेताओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। साथ ही गंगा कटान की समस्या को लेकर सरकार को घेरते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग भी की गई। इसके अलावा जल जीवन मिशन से जुड़े कर्मियों के मानदेय भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर पर भी राजनीति...

स्टाम्प विभाग मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मीडिया से बात चित में बताया योगी सरकार में स्टाम्प की आमदनी हुई दो गुनी

Image
स्टाम्प विभाग मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मीडिया से बात चित में बताया योगी सरकार में स्टाम्प की आमदनी हुई दो गुनी गाजीपुर ( जनतंत्र मीडिया  ) उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज अपने विभाग के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके विभाग में ग़ाज़ीपुर में पहले 11304 करोड रुपए की आए हुआ करती थी और अब बढ़कर हो गया है 23170 करोड़ रूपया यानी कि अब स्टैंप विभाग का इनकम डबल हो गया है उन्होंने बताया कि गाजीपुर जिले में बगैर सर्किल रेट बढ़ाए हुए इनकम को विभाग ने दोगुना कर दिया है उन्होंने बताया कि जब किसी भी व्यक्ति के पास खाने पीने के अलावा पैसा बचता है तो वह संपत्ति में लगता है ऐसे में जहां पहले 1 साल में 28319 रजिस्ट्री हुआ करते थे और अब हो रहे हैं 47808 रजिस्ट्री ऐसे में हम कह सकते हैं कि अब संख्या में भी दोगुना इजाफा हो गया है उन्होंने कहा कि अब हर व्यक्ति की चाहत हो गई है कि गाजीपुर में हम अपना फैक्ट्री डालेंगे अपना आवास भी बनवाएंगे और गाजीपुर में लोग इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं जिसका परिणाम के रूप में अधिक सामने दिख रहा ह...

कुबेरस्थान बाजार में श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के शाखा का हुआ शुभारम्भ।

Image
  कुबेरस्थान बाजार में श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के शाखा का हुआ शुभारम्भ। कुबेरस्थान, कुशीनगर  असंगठित श्रमिकों का सरकारी योजनाओं तक पहुँच और कल्याण तथा जागरूकता व एक छत के नीचे समस्त सुविधाओं की उपलब्धता हेतु एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर स्थान पडरौना के शाखा का शुभारम्भ कुबेरस्थान बाजार मंदिर परिसर में सचिन गुप्ता के नेतृत्व जिला महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह और रीता यादव सेंटर मैनेजर के द्वारा शुभारम्भ किया गया तथा महिला और बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। रामवृक्ष गिरि ने श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर की सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहे की यह केंद्र असंगठित श्रमिकों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहाँ एक छत के नीचे समस्त योजनाओं और कानूनों के लिए सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सचिन गुप्ता ने कहा की एक्शन एड एसोसिएशन का धन्यबाद है की हमको जनसेवा के लिए मौका दिया।  इस अवसर पर रामबहाल सिंह, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, दुर्गा, अवंतिका राज, विजय कुमार यादव, सूरज मद्धेशिया, सरवन चौरसिया, मेलहु अंसारी,...

झूठ पर सच्चाई की जीत : हाई कोर्ट ने FIR को बताया काल्पनिक, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Image
झूठ पर सच्चाई की जीत : हाई कोर्ट ने FIR को बताया काल्पनिक, गिरफ्तारी पर लगाई रोक समाजवादी पार्टी के नेता महेन्द्र राव का समर्थकों एवं ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत संवाददाता। हाई कोर्ट द्वारा दर्ज FIR को प्रथम दृष्टया काल्पनिक मानते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राव के समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। न्यायालय के आदेश के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समर्थकों ने महेन्द्र राव को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और हाई कोर्ट के निर्णय ने सत्य को सामने लाने का कार्य किया है। समर्थकों का मानना है कि न्यायालय के आदेश से यह स्पष्ट हुआ है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। महेन्द्र राव ने भी सभी समर्थकों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीण...