झूठ पर सच्चाई की जीत : हाई कोर्ट ने FIR को बताया काल्पनिक, गिरफ्तारी पर लगाई रोक
झूठ पर सच्चाई की जीत : हाई कोर्ट ने FIR को बताया काल्पनिक, गिरफ्तारी पर लगाई रोक
समाजवादी पार्टी के नेता महेन्द्र राव का समर्थकों एवं ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
संवाददाता।
हाई कोर्ट द्वारा दर्ज FIR को प्रथम दृष्टया काल्पनिक मानते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राव के समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। न्यायालय के आदेश के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समर्थकों ने महेन्द्र राव को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और हाई कोर्ट के निर्णय ने सत्य को सामने लाने का कार्य किया है। समर्थकों का मानना है कि न्यायालय के आदेश से यह स्पष्ट हुआ है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।
महेन्द्र राव ने भी सभी समर्थकों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और आगे भी वे जनता की सेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
Comments
Post a Comment