UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान


उत्तर प्रदेश। ( जनतंत्र की आवाज ) 
आम तौर पर सरकार की ओर से आम जनता को सिर्फ झटका ही लगता है. लेकिन उत्तर प्रदेश से योगी सरकार ने लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाली घोषणा की है. जी हां देश की सबसे बड़ी लोकसभा क्षेत्र वाले प्रदेश से एक खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यूपी सरकार की ओर से बिजली बिल बकाएदारों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. इसके तहत ऐसे उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना 2024-25 की घोषणा की गई है. 

 है योगी सरकार की घोषणा

यूपी की योगी सरकार की ओर से बकाया बिजली बिल मालिकों के लिए एक बड़ी राहत दी गई है. इसके तहत 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक लोग अपना बिजली बिलों को एक मुश्त जमा कर सकते हैं. इस दौरान उन्हें बिलों में डिस्काउंट भी दिया जाएगा. 


तीन चरणों में होगी योजना

बता दें कि ये योजना एक दो नहीं बल्कि तीन चरणों में चलाई जाएगी. इस योजना को चलाए जाने के पीछे सरकार की खास मंशा है. दरअसल योगी सरकार चाहती है कि बिजली उपभोक्ताओं को उनके लंबे समय से पेंडिंग पड़े भुगतानों पर छूट देकर उन्हें तुरंत निपटाया जाए. 

आने वाले नव वर्ष की ढेर सारी बधाई एवम् शुभकामनाएं 

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को सरकार की ओर से चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना वाली कॉर्पोरेशन वेबसाइट पर जाना होगा. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद मूल बकाया का 30 फीसदी तुरंत जमा कराना होगा. खास बात यह है कि इसके अलावा जो भी अतिरिक्त राशि बाकी होगी, उस पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा. 


रजिस्ट्रेशन पर मिलेंगे दो ऑप्शन

जो भी उपभोक्ता इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उन्हें दो विकल्प दिए जाएंगे. एक विकल्प जिसमें उपभोक्ता को एकमुश्त राशि का भुगतान पर करने पर अधिकत छूट का फायदा मिलेगा. जबकि दूसरा विकल्प उपभोक्ता को बकाया बिल राशि को जमा करने के लिए अधिकतम 10 किश्तें दी जाएंगी. वहीं शहरी क्षेत्र में उपभोक्ता 4 किश्त में अपना राशि का भुगतान कर पाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।