ट्रेन में राइफल की सैकड़ों गोलियां लेकर सफर कर रही थी युवती,बलिया में जीआरपी ने दबोचा, छपरा में होनी थी डिलेवरी
बलिया ( जनतंत्र मीडिया ) उत्तर प्रदेश के बलिया में जीआरपी ने बुधवार को वाराणसी छपरा पैसेंजर ट्रेन से एक युवती को राइफल की 750 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। *मिर्जापुर की युवती ट्राली बैग में कपड़ों की जगह गोलियां भरकर छपरा जा रही थी। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। गोलियों की सप्लाई छपरा में ही किसी को होनी थी।* 315 बोर की इन गोलियों का इस्तेमाल राइफल के अलावा अवैध कट्टा और तमंचा में अपराध करते हैं। पूछताछ में दो अन्य लोगों का नाम सामने आया है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। एसपी (गोरखपुर) के निर्देश पर बुधवार को जीआरपी ने ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी बीच, वाराणसी से चलकर छपरा को जाने वाली सवारी गाड़ी सुबह करीब 8.40 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर पहुंची। इसमें दूसरी बोगी में बैठी एक युवती के सीट के नीचे ट्राली बैग को जीआरपी ने चेक किया तो उसमें सैकड़ों कारतूस देख हैरान रह गई। बैग सहित युवती को स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके बाद उसे जीआरपी थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवती ने बताय...