Posts

Showing posts with the label जौनपुर

पत्रकार विकास काउंसिल भारत एवं जौनपुर पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर द्वारा नगर के एक पैलेस में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजनकार्यक्रम में जिले भर से तमाम अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Image
मछलीशहर तृतीय गौरव सम्मान पाकर गदगद हुए समाजसेवी- मछलीशहर( जौनपुर) नगर के स्थित श्याम सुंदर पैलेश में पत्रकार विकास काउंसिल एवं जौनपुर पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर द्वारा मछलीशहर तृतीय गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन अनिल कुमार पांडे प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार विकास कौंसिल अध्यक्ष जौनपुर पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीपी सरोज ने अपने उद्बोधन में कहां कि यह कार्यक्रम सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है ऐसे कार्यक्रम से समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को प्रेरणा मिलती है। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गौरव सम्मान समारोह का कार्यक्रम आने वाले समय में मछलीशहर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अगली कड़ी में मछलीशहर उप जिलाधिकारी IAS कुमार सौरभ ने कार्यक्रम की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहां कि पत्रकार विकास काउंसिल व जौनपुर पत्रकार संघ के द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है।जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशि मोहन क्षेम ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हर संभव लड़ाई लड़ने की बात क...

तीन लोगों पर बिजली चोरी करने पर की गई कार्यवाही

Image
तीन लोगों पर बिजली चोरी करने पर की गई कार्यवाही । संवदादता - विवेक गुप्ता मछलीशहर,  / जौनपुर   स्थानीय उपभोक्ताओ द्वारा गुप्त रूप से बीजली चोरी की प्राप्त शिकायत पर ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने और लाइन लॉस को कम किये जाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से जे.ई. अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा मछलीशहर टाउन में मोहल्ला कृपाशंकर, चौहट्टा एवं खानजादा में औचक बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 03 लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया । उपरोक्त चेकिंग अभियान से जहां एक ओर बिजली चोरी करने वालों में भय बना रहा वही दूसरी ओर ईमानदार उपभोक्ताओं द्वारा इसकी प्रशंसा भी की जा रही है ।  विद्युत विभाग मछलीशहर के उपखंड अधिकारी अजीत सिंह द्वारा उपभोक्तओं से ईमानदारी से बिजली उपभोग करने और ससमय अपने बिलों का भुगतान करने की अपील की गई । उक्त चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकांत, हूंबलाल, ज्ञानेंद्र, विजय, शबरे, गुड्डू, आदि शामिल रहे ।

10 अक्तूबर से अवर अभियंता और प्रोन्नत सहायक अभियंता, अधीक्षण अभियंता जौनपुर के कार्यालय के समक्ष दर्ज करेंगे उपस्थिति ।

Image
दो माह से वेतन रुकने पर जेई संगठन ने दिया धरना का नोटिस ।  10 अक्तूबर से अवर अभियंता और प्रोन्नत सहायक अभियंता, अधीक्षण अभियंता जौनपुर के कार्यालय के समक्ष दर्ज करेंगे उपस्थिति ।  दुर्गा पूजा व दशहरा के त्योहार के मध्य उत्पन्न हो सकता है बिजली का संकट । जौनपुर ।  बिजली विभाग के अवर अभियन्ता व प्रोन्नत सहायक अभियन्ताओ का विगत दो माह अगस्त और सितंबर 2024 का वेतन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है जिसके संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा न तो कोई पत्र दिया गया और न ही पूछने पर कोई सार्थक जवाब ही दिया जा रहा है। वेतन रुकने से बिजली विभाग के इंजीनियरों के साथ तमात आर्थिक समस्या यथा लोन का EMI बाउंस होना, LIC की किश्स, मकान का किराया, दवा /इलाज का खर्च आदि जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो रही है जिसके संबंध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन शाखा जौनपुर के पादाधिकारियों द्वारा अधीक्षण अभियंता मंडल प्रथम जौनपुर से दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को मुलाकात कर वेतन निर्गत कराने हेतु अनुरोध किया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि चेयरमैन साहब के आदेशानुसार बिजनेस प्लान योजना क...