फटे कपड़ों में पुलिस स्टेशन पहुंचा युवक, शक्ल से लग रहा था भिखारी, नाम सुन IPS अधिकारी के उड़े होश
सिरमौर ( जनतंत्र मीडिया ) हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस को फटे कपड़ों में घूमता हुआ एक शख्स मिला. जिसे देख पुलिस उसको थाने ले आई. दिखने में वह भिखारी लग रहा था. जिसके बाद उससे दरोगा ने पूछताछ कि तो उसने अपना नाम मदन शाह बताया और कहा कि वह आसाम का रहने वाला है. युवक की पूरी सच्चाई जानकर पुलिस अफसरों के पसीने छूट गए. वहीं आईपीएस रमन कुमार मीणा ने युवक की पूरी सच्चाई बताई. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है. बता दें, पुलिस ने 1 साल बाद मानसिक रूप से बीमार चल रहे आसाम के मदन शाह को अपने परिवार से मिलवाया और आर्थिक रूप से मदद कर वापस घर पहुंचने के लिए मदद भी की. दरअसल, 25 जनवरी को नाहन पुलिस थाना को नाहन के साथ लगते क्षेत्र से ग्रामीण ने सूचना दी कि यहां मानसिक रूप से परेशान एक शख्स घूम रहा है, तो पुलिस ने तुरंत उस शख्स को थाने लाई और इससे पूछताछ शुरू की. क्योंकि यह शख्स मानसिक रूप से परेशान था और इसकी भाषा समझने को लेकर भी परेशानी आ रही थी. आईपीएस रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने काउंसलिंग कर जाना कि यह शख्स आसाम का रहने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने असम...