Posts

Showing posts from April, 2026

धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

Image
धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती  शिकारगंज : चकिया  डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार, 14 अप्रैल को बोधिसत्व एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के अनुयायियों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान की रचना कर देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, शिक्षा एवं अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार प्रदान किया, जिससे समाज के वंचित और शोषित वर्गों को नई दिशा मिली। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि बाबा साहब का जन्म न हुआ होता, तो समाज के कमजोर वर्ग आज भी अपने अधिकारों से वंचित रहते। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के बीच शिक्षा प्राप्त कर पूरे समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने ...

अलीगढ़ में होटल पर पुलिस छापा, अवैध गतिविधियों के आरोप में 8 लोग हिरासत में

Image
अलीगढ़ में होटल पर पुलिस छापा, अवैध गतिविधियों के आरोप में 8 लोग हिरासत में अलीगढ़ ( जनतंत्र की आवाज )   बन्ना देवी थाना क्षेत्र, अलीगढ़ के अंतर्गत रसलगंज चौकी के पास स्थित सेलिब्रेशन होटल, अलीगढ़ पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों सहित होटल संचालक और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, मकान के अंदर अवैध रूप से होटल संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि लंबे समय से होटल की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मौके से कुल आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पू...

वरुणा जोन में अपराधियों की खैर नहीं: 'लेडी सिंघम' के सुपरविजन में 30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर शनि गिरफ्तार

Image
वरुणा जोन में अपराधियों की खैर नहीं: 'लेडी सिंघम' के सुपरविजन में 30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर शनि गिरफ्तार   वाराणसी ( जनतंत्र की आवाज )   वरुणा जोन में अब अपराधियों का बचना नामुमकिन है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वरुणा जोन के प्रभावी पर्यवेक्षण में रोहनिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम गोविन्दपुर में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को भारी बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया है।   30 लाख का माल और अवैध असलहा बरामद पुलिस टीम ने मुखबिर और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से शातिर अभियुक्त शनि धरिकार को चौरा माता मंदिर, परमानन्दपुर के पास से दबोच लिया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने जो बरामदगी की है, उसने सभी को चौंका दिया है:  ⏭️सोना व चांदी: गला हुआ सोना (180.460 ग्राम) और चांदी की सिल्ली (818 ग्राम), जिसकी कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।  ⏭️नकदी व वाहन: 8500/- रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई होंडा अमेज कार। ...