अलीगढ़ में होटल पर पुलिस छापा, अवैध गतिविधियों के आरोप में 8 लोग हिरासत में

अलीगढ़ में होटल पर पुलिस छापा, अवैध गतिविधियों के आरोप में 8 लोग हिरासत में
अलीगढ़ ( जनतंत्र की आवाज )  बन्ना देवी थाना क्षेत्र, अलीगढ़ के अंतर्गत रसलगंज चौकी के पास स्थित सेलिब्रेशन होटल, अलीगढ़ पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों सहित होटल संचालक और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मकान के अंदर अवैध रूप से होटल संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि लंबे समय से होटल की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मौके से कुल आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।