Posts

Showing posts with the label मिर्ज़ापुर

जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़,13 जुआरी गिरफ्तार।

Image
जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़,13 जुआरी गिरफ्तार। ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्रा (शुभम पंडित) अहरौरा मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया )  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। इसी के क्रम में थाना अहरौरा द्वारा उप निरीक्षक मुनीराम यादव व राजेंद्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा जी मंदिर पहाड़ी के पास से जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल पुत्र कल्लू पाल, शिवा चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासीगण मानिकपुर थाना अहरौरा, बीरेंद्र मौर्य पुत्र स्व० भोलानाथ, संतोष चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान निवासीगण बेलखरा थाना अहरौरा, अभिषेक उर्फ अमन पाल पुत्र राकेश पाल निवासी घमापुर थाना अहरौरा, नंदलाल पुत्र शारदा, विकास प...

भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती को "सुशासन दिवस" के रूप में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Image
भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती को "सुशासन दिवस" के रूप में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौर मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया  ) जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न एवं देश के 10वे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वीं जयंती पर 25 दिसंबर को अहरौरा भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई द्वारा उनको नमन किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर की अध्यक्षता में नगर के एक लान में अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम अटल जी के प्रतिमा पर माल्यार्प एवं पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद मण्डल अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कवियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्रम से सम्मानित भी किया।इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण,राजनीतिक क्षेत्र में अजात शत्रु के रूप में चर्चित अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला तदोपरांत एक काब्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कवियों मे...

मनरी की गूंज एवं पुजारी की चिंघाड़ से मेले का हुआ समापन, आधुनिक विज्ञान को चुनौती देता है बेचूबीर मेला।

Image
मनरी की गूंज एवं पुजारी की चिंघाड़ से मेले का हुआ समापन, आधुनिक विज्ञान को चुनौती देता है बेचूबीर मेला। जिला ब्यूरो चीफ  अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौरा, मीरजापुर / मनरी ने थाप लगाई, उसकी गूंज ने जनमानस की तंद्रा भंग की और महिला और पुरुष भक्तों के नयन सजल हो गए। अहरौरा बेचुवीर बाबा की चौरी पर टकटकी लगाए दर्शालुओं के आंखों से अश्रूधारा बहने लगी। पुजारी की चिंघाड़ से एक अजीब सी आवाज ने वातावरण को आगोश में ले लिया। यह हाल मेले की महानिशा की रही, जहां शनिवार की मध्य रात्रि में घड़ी की सूई ने एक-दूसरे को छुआ तो तीन किमी क्षेत्र में फैले मेले का कोलाहल थम सा गया। श्रद्धालु चौरी की तरफ बढ़ने लगे और हजारों भक्तों की आंखें बाबा की चौरी पर टिक गई। अंतर प्रांतीय स्तर पर जंगलों एवं पहाड़ों के गर्भ में बसे बरही नामक ग्राम स्थित बाबा बेचुवीर का तीन दिवसीय मेले का समापन रविवार की सुबह यानी भोर में मनरी बजने के साथ ही हो गया। बाबा की चौरी पर तीन दिनों तक संतान प्राप्ति, भूतप्रेत बाधाओं के निवारण एवं असाध्य रोगों से ग्रसित दर्शनार्थियों ने मत्था टेका। मेला क्षेत्र में अंधविश्वास पर वि...

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य गलियों, सड़को व अपने आस पास साफ सुथरा रखना -सोहन लाल श्रीमाली

Image
अपने घर व उसके आस पास को स्वंय साफ सुथरा रखते हुए स्वच्छता को बनाए दिनचर्या -जिलाधिकारी अष्टभुजा मार्ग के पास जिला पंचायत विभाग द्वारा सफाई अभियान में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा  वर्ग व जिलाधिकारी ने की शिरकत मीरजापुर 25 सितम्बर 2025- शारदीय नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वच्छ व साफ महौला प्रदान करने के दृष्टिगत पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान/सेवा पखवाड़ा के तहत अष्टभुजा मार्ग पर गायत्री मन्दिर के सामने वृहद सफाई अभियान कराया गया। अभियान का शुभारम्भ उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन लाल श्रीमाली व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अभियान के तहत कूड़ा उठाकर व झाड़ू लगाकर किया। उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अपने आस पास लोगो को स्वच्छता बनाए रखने सम्बंधी जागरूक करते हुए उत्कृष्ठ संदेश देना है ताकि सभी नागरिक अपने आस पास स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वंय कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान मात्र किसी एक विभाग व सरकार के द्वारा अभियान चलाए जाने से ही पूर्ण नही होगा,  इसके सफ...

वोट चोर, गद्दी छोड़ आह्वान के साथ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

Image
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर पत्रकार अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौरा ( जनतंत्र मीडिया  )  मिर्जापुर। प्रदेश आह्वान पर सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या मे जन जागरण साइकिल यात्रा निकाली गई जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद केशरी व पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद यादव साइकिल यात्रा के प्रभारी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बिका हुआ है और भाजपा से मिला हुआ है चुनाव आयोग एवं भाजपा में कोई फर्क नहीं रहा है। वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ हम लोग पूरे नगर में साइकिल जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को संदेश दिए कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाएंगे और केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे है साइकिल यात्रा में उपस्थित प्रमुख लोगों में राम जी त्रिपाठी,हाफिज रोशन अली, बाबूलाल प्रजापति मजदूर सभा नगर अध्यक्ष,मुरारी यादव , डॉ मोo इस्लाम नगर महासचिव मोहन यादव ,रजायत खान युवजन सभा नगर अध्यक्ष,राम...

सीतापुर में पत्रकार की हत्या से आक्रोशित ग्रापए का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सुत्रीय मांग नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

Image
सीतापुर में पत्रकार की हत्या से आक्रोशित ग्रापए का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन ,  मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सुत्रीय मांग नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)   मीरजापुर ( जनतंत्र मीडिया  )   ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीतापुर जनपद के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के संबंध में 8 सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में  सीतापुर के पत्रकार स्व0 राघवेन्द्र बाजपेई के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपए व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाएं और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाय। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के पहले आरोपों की मजिस्ट्रेट स्तरीय अधिकारी से जांच कराकर ही मुकदमा दर्ज किया जाएं। सभी पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाए । प्राइवेट पब्लिक स्कूलों में ग्रामीण पत्रकारों के बच्...

सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पी डी ए जन पंचायत का किया गया कार्यक्रम।

Image
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के दिशा निर्देश पर मड़िहान विधान सभा के अध्यक्ष की अध्यक्षता में 399 मड़िहान विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत थाना अदलहाट कौडिया कला में पीडीए जन पंचायत का कार्यक्रम दिनांक 9/2/2025 को समय 12.30 बजे किया गया सदानंद यादव पूर्व महा सचिव ने अपने वक्तव्य में जनपंचयतो को संबोधित किया संचालन विजय यादव जमालपुर आंशिक के अध्यक्ष के द्वारा किया गया वही सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद ने अहरौरा नगर कमेटी के पदाधिकारी डा.मो.इस्लाम,किस्मत कुशवाहा,हाफिज रौशन,प्रदीप कसेरा,रजायत खान,रिजवान अहमद,छोटू खान,राम जनम,रंजित यादव,अनिल केशरी, मो.अलीम,रियाज अहमद, पी डी ए पंचायत में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया जिले से आए हुवे पदाधिकारियों में रविन्द्र बहादुर पटेल,आशीष यादव,जगदम्बा पटेल,रामराज पटेल,सुरेंद्र पटेल,राजेश भारती,पंकज उपाध्याय,अशोक यादव,सुनील पटेल,ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह पटेल, मो.असलम , आदि उपस्थित रहे।

बाइक सवार किशोर की हुई एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

Image
मृतक फाइल फोटो  जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित) मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया  )  जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसवा पेट्रोल पंप के पास बाइक के टक्कर से बाइक सवार किशोर की हुई मौत।  बता दे कि प्राप्त जानकारी के अनुसार कसरहट्टी बजारगंज निवासी मुराद पुत्र सईद (17) वर्षीय किशोर बाइक से आवश्यक कार्य के लिए अहरौरा-जमुई मार्ग पर जा रहा था की तभी तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक सवार किशोर को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। राहगीरों के सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस ने घायल किशोर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के जसवा पेट्रोल पंप के पास बाइक और बाइक के टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। और जिससे टक्कर हुई वह बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया।

जनतंत्र की आवाज दैनिक समाचार पत्र का हुआ असर। भू माफिया पर गिरा सिंचाई विभाग का कहर, चला दिया बाबा का बुलडोजर।

Image
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित) मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया  ) खबर जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत है जहां पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने नहर पर अवैध रूप से पुलिया का निर्माण करवा रहा था , बता दे कि दिनांक 24/01/2025 को सिंचाई विभाग के नहर के ऊपर से पुल निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसकी शिकायत जेई और एसडीओ महोदय से किया गया तो तुरंत जेई ओम प्रकाश जी द्वारा तुरंत आला अधिकारियों को सूचित करते हुए अहरौरा थाना पर लिखित सूचना देते हुए निर्माण कार्य को तुरंत रोकने की मांग किया। जिसको गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी अहरौरा अजय सेठ द्वारा तुरंत मौके पर प्रशासन को भेज पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।  लेकिन भू माफिया को किसी का डर न होने के कारण दोबारा काम चालू कर दिया गया, आज प्रातः जब इसकी सूचना जेई महोदय को दिया गया तो आज फिर जेई ओम प्रकाश द्वारा एक लिखित सूचना पत्र अहरौरा थाना पर दिया गया,जिसको तुरंत गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी अहरौरा अजय सेठ पर्याप्त पुलिस बल के साथ व जेई मौके पर जाकर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तुरंत ध्वस्त कर...

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टॉलरेंस नीति हुई फेल।भू- माफियाओं का सिंचाई विभाग के नहर पर भी कब्जा, भू- माफियाओं के आगे सिंचाई विभाग हुई नतमस्तक!

Image
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित) अहरौरा ( मिर्ज़ापुर  )  नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर ने नहर को पाटकर पुलिया बना दी। इससे वह आसानी से प्लाटिंग कर सके,और जमीन के कीमत में मोटी रकम कमा सके। सिंचाई विभाग से शिकायत करने से भी कोई लाभ नहीं, नहीं रुका सके अवैध कब्जा। हालांकि, आस पास के लोगों के मुतामिक विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से पुलिया बनाने की बात सामने आ रही है। वही जब सिंचाई विभाग के जेई ओम प्रकाश जी से बात हुई तो वह टाल मटोल करते नजर आए और पूरी जिम्मेदारी पुलिस की ओर मोड़ते दिखे।जेई ओम प्रकाश जी ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस विभाग को एक लिखित शिकायत पत्र भी दिया गया, जिसके बावजूद भी भू- माफियाओं द्वारा नहर पर पुल का निर्माण कार्य नही रोका गया। अहरौरा बांध से निकले आनंदीपुर माइनर नहर पर पहले से ही एक पुल स्थित है। नहर (माइनर) के दूसरी तरफ प्रॉपर्टी डीलर का एक ग्रुप प्लाटिंग कर रहा है। उसने नहर को पाटकर पुलिया बना दी। जबकि वह सिंचाई विभाग की जमीन है।सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया पुलिया निर्माण की अनुमति नहीं है।

मौनी अमावस्या पर विंध्याचल में पहुंचेंगे 5 लाख श्रद्धालु: माता के चरण स्पर्श पर रोक, 5 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; अधिकारियों ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Image
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर  अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित) विंध्याचल में आगामी मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर. पी. सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम सरूप दिया। करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, और इसे देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विंध्याचल और मिर्जापुर स्टेशन पर विशेष तैयारियां की हैं। 5 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है ताकिे अधिकतम श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के यात्रा की सुविधा मिल सके। मंडलायुक्त ने स्टेशन अधिकारियों को ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अंतिम समय में कोई बदलाव न करने की नि्देश दिए हैं।  सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर फोकस  विंध्याचल में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने रिफ्लेक्टर और सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने का निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ...

तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

Image
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित) मिर्जापुर के अहरौरा में वाराणसी -शक्तिनगर रोड स्थित कुदारन चौराहे पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रूजर ने सड़क पार कर रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय अजय पुत्र श्यामथारी (लोहराजपुर जमालपुर निवासी) और 40 वर्षीय दीना बिंद पुत्र कांता प्रसाद बिंद (जिगना अहरौरा निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से फरार। दोनों युवक जिगना धूरिया से बसारी गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे वाराणसी- शक्तिनगर रोड क्रॉस करने लगे, तभी तेज रफ्तार क्रजर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्रूजर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिन्होंने तुरंत घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर।

बेचूबीर मेला के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक

Image
ब्यूरो चीफ - अंजनी मिश्रा मीरजापुर।   अंतर प्रातय बेचूबीर मेले की प्रशासनिक तैयारी को लेकर सोमवार को बरही गांव स्थित मेला स्थल पर नक्सल एडिशनल एसपी, एसडीएम चुनार तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन ने पुलिस राजस्व, सिंचाई, चिकिल्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा तथा लोक निर्माण विभाग के अलावा विद्युत और पालिका प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक कर मेला को सकुशल संपत्नर कराने के लिए दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान मेला आयोजकों के साथ हुई वार्ता में एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिसको गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्ये कराया जाए। इसमें लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने कहा कि बैठक के दौरन संपूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा तथा सफाई की पर्याप् व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद संबंधित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित स्थलों पर, बैठने के लिए मैट, भक्सी नदी पर चेंजिंग रूम और लाइट, मेला परिसर में क्रेन की सुविधा और पहाड़ पर लाइट की सु...