जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़,13 जुआरी गिरफ्तार।
जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़,13 जुआरी गिरफ्तार।
ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्रा (शुभम पंडित)
अहरौरा मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। इसी के क्रम में थाना अहरौरा द्वारा उप निरीक्षक मुनीराम यादव व राजेंद्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा जी मंदिर पहाड़ी के पास से जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल पुत्र कल्लू पाल, शिवा चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासीगण मानिकपुर थाना अहरौरा, बीरेंद्र मौर्य पुत्र स्व० भोलानाथ, संतोष चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान निवासीगण बेलखरा थाना अहरौरा, अभिषेक उर्फ अमन पाल पुत्र राकेश पाल निवासी घमापुर थाना अहरौरा, नंदलाल पुत्र शारदा, विकास पुत्र छोटेलाल सोनकर, दिनेश्वर पुत्र स्व० जवाहिर, गौतम पुत्र सुरेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल पुत्र स्व० श्यामसुंदर निवासीगण पट्टीकलां थाना अहरौरा, महेंद्र कुमार व कृपा शंकर पुत्रगण स्व० शुद्धू राम निवासी दुर्गा जी पहाड़ी थाना अहरौरा, पिंटू यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी दुर्गा जी पट्टीकलां थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 ताश के पत्ते, मालफड़ से 3100 नगद व जामा तलाशी से 4000 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अहरौरा पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
Comments
Post a Comment