Posts

Showing posts with the label वाराणसी

वरुणा जोन में अपराधियों की खैर नहीं: 'लेडी सिंघम' के सुपरविजन में 30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर शनि गिरफ्तार

Image
वरुणा जोन में अपराधियों की खैर नहीं: 'लेडी सिंघम' के सुपरविजन में 30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर शनि गिरफ्तार   वाराणसी ( जनतंत्र की आवाज )   वरुणा जोन में अब अपराधियों का बचना नामुमकिन है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वरुणा जोन के प्रभावी पर्यवेक्षण में रोहनिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम गोविन्दपुर में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को भारी बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया है।   30 लाख का माल और अवैध असलहा बरामद पुलिस टीम ने मुखबिर और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से शातिर अभियुक्त शनि धरिकार को चौरा माता मंदिर, परमानन्दपुर के पास से दबोच लिया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने जो बरामदगी की है, उसने सभी को चौंका दिया है:  ⏭️सोना व चांदी: गला हुआ सोना (180.460 ग्राम) और चांदी की सिल्ली (818 ग्राम), जिसकी कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।  ⏭️नकदी व वाहन: 8500/- रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई होंडा अमेज कार। ...

चोरी के सामान के साथ तीन लाख रुपए बरामद चार गिरफ्तार

Image
विवेक भारती / क्राइम रिपोर्टर  वाराणसी ( जनतंत्र मीडिया ) बनारस में आए दिन चोरी की वारदात को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने मुहिम को चलाते हुए , थाना लंका पुलिस द्वारा बन्द घरों के ताला तोडकर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी के सामानों की बिक्री से प्राप्त एक लाख तीन हजार रूपये बरामद , गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है

देव एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से वितरण किया गया बच्चों में जैकेट

Image
वाराणसी ( जनतंत्र मीडिया  )   देव एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी छात्र-छात्राओं को जैकेट वितरित किये गये, इसका प्रायोजन श्री देव नाथ कॉलोनाइजर, मीरापुर, बच्छावाँ वाराणसी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:00 बजे बच्चों की प्रार्थना के बाद परिचय के साथ की गई। डॉ. पंच देव (अध्यक्ष) ने सभी अतिथियों का परिचय दिया तथा बच्चों ने अपना परिचय दिया। श्री सोमारू प्रधान पूर्व (डीआईओएस) जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों को उत्साहवर्धक संदेश दिया जिसके बाद सभी 35 बच्चों और शिक्षकों को जैकेट वितरित किये गये। वे सभी प्रसन्न होकर अपने घर लौट आये। श्री सोमारू प्रधान पूर्व (डीआईओएस)।  श्री भरत बिंद, श्री शिव धनी, राज कुमार पटेल, इं.राम सेवक, इं. प्रेम चंद मौर्य, श्री नितेश गौतम, श्री अमित कुमार, कुमारी नीलम बिंद वहां उपस्थित थे। अंत में मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगा कि आप अपनी इच्छानुसार इन बच्चों के लिए प्रार्थना करें, आशीर्वाद दें और उनका समर्थन करें।ढेर सारे प्यार और प्रार्थनाओं के साथ. डॉ. पंच देव (अध्यक्ष)देव एजूकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट वाराणसी के अध्यक्ष...

संविधान दिवस के अवसर पर देव एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बच्चों को बाटा गया उपहार

Image
संविधान दिवस संविधान दिवस के अवसर पर  देव एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बच्चों को बाटा गया उपहार वाराणसी ( जनतंत्र  मीडिया  )  आज देव एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट ने संविधान दिवस मनाया, बच्चों ने प्रार्थना गीत गाया और उसके बाद सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट (अध्यक्ष डॉ. राजीव गौतम) और उनकी टीम ने सभी बच्चों को अध्ययन सामग्री (कॉपी, पेन, रबड़, कटर) बिस्कुट और नमकीन वितरित की। कुछ छात्रों ने खेलों में भाग लिया और अपने प्रमाण पत्र प्राप्त किए, उन्हें उनके प्रोत्साहन के लिए कलम दिए गए। डॉ. पंच देव ने इस विशेष दिन के बारे में साझा किया, उसके बाद सभी छात्र खुशी-खुशी अपने घर गए। डॉ. राजीव गौतम, श्री दीपक यादव गायक, श्री डी.डी. सिंह, श्री राजपति (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय)। श्री नितेश गौतम, श्री अमित कुमार मौजूद थे। डॉ. पंच देव (अध्यक्ष) देव एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट।

वाराणसी हत्याकांड: 28 साल पहले जिस दिन शुरू हुई कहानी, अंत भी ठीक उसी दिन हुआ, हत्या की डेट-टाइमिंग को लेकर पुलिस के उड़े होश!

Image
वाराणसी ( जनतंत्र मीडिया  )  वाराणसी के राजेंद्र गुप्ता परिवार के सामूहिक हत्याकांड की कहानी 28 साल पहले तारीख 5 नवंबर, दिन मंगलवार और साल 1997 को शुरू होती है, जब संपत्ति विवाद में राजेंद्र गुप्ता ने अपने छोटे भाई कृष्णा और उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी. भदैनी के उस गली के रहने वाले बताते हैं कि राजेंद्र गुप्ता ने छोटे भाई के पूरे परिवार को ही खत्म करने का मन बना लिया था. पति-पत्नी की हत्या के बाद हत्यारे बच्चों को भी ढूंढ़ रहे थे, लेकिन पांच साल की डॉली अपने ढाई साल के भाई विशाल उर्फ विक्की और छह महीने के प्रशांत उर्फ जुगनू को लेकर अलमारी के पीछे छिप गई और लोगों के हंगामा करने के कारण हत्यारे और राजेंद्र वहां से फरार हो गए. उस दौरान हुई गोलीबारी में कुछ छर्रे विक्की के हाथ में भी लगे थे. कुछ दिनों के बाद राजेंद्र की गिरफ्तारी हुई और वो जेल चला गया. हत्या और जेल जाने के कारण पहली पत्नी उसको छोड़कर अपना बेटा लेकर हमेशा के लिए बंगाल के आसनसोल चली गई. जेल से पैरोल पर छूटने के बाद संपत्ति का विवाद पीछा नहीं छोड़ा और राजेंद्र ने अपने पिता लक्ष्मी नारायण और उनके अंगरक्षक की...

वाराणसी में हो रहा अवैध ढंग से डीजल कटिंग का धंधा प्रशानिक अधिकारी मौन क्यों ?

Image
वाराणसी में हो रहा अवैध ढंग से डीजल कटिंग का धंधा प्रशानिक अधिकारी मौन क्यों ?   वाराणसी जनपद के रामनगर थाना अंतर्गत टेंगरा मोड़ के समीप लालू के बालू मंडी मे हो रहा अवैध डीजल व पेट्रोल कटिंग का कारोबार। प्रसासन के मिली भगत से  फल फूल रहे डीजल माफिया। अंतरस्त्रीय स्तर पर राजस्व को हो रहा काफी नुकसान। फिर भी प्रशासनिक अधिकारी मौन। बालू मंडी का लाईसेंस लेकर कर रहे हैं अवैध डीजल व पेट्रोल कटिंग का कारोबार। साजिद खान उर्फ़ भोदू खान जो वीडियो में दिख भी रहा हैं आसमानी टीसर्ट में एक बड़ा डीजल माफिया हैं ! इसके ऊपर पूर्व में कई गैंगस्टर केस चंदौली और वाराणसी जिले से लगा हुआ हैं , आखिरकार किसकी सह से इस तरह के अवैध ढंग से धंधा करने में जरा भी नहीं डरते है अपराधी जानकारी के बावजूद भी उच्चाधिकारी कोई भी कार्यवाही करने से क्यों डरते है, या फिर इन माफियाओं से भी जाती है इनको भी मोटी रकम।