वरुणा जोन में अपराधियों की खैर नहीं: 'लेडी सिंघम' के सुपरविजन में 30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर शनि गिरफ्तार
वरुणा जोन में अपराधियों की खैर नहीं: 'लेडी सिंघम' के सुपरविजन में 30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर शनि गिरफ्तार
वाराणसी ( जनतंत्र की आवाज ) वरुणा जोन में अब अपराधियों का बचना नामुमकिन है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वरुणा जोन के प्रभावी पर्यवेक्षण में रोहनिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम गोविन्दपुर में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को भारी बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया है।
30 लाख का माल और अवैध असलहा बरामद
पुलिस टीम ने मुखबिर और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से शातिर अभियुक्त शनि धरिकार को चौरा माता मंदिर, परमानन्दपुर के पास से दबोच लिया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने जो बरामदगी की है, उसने सभी को चौंका दिया है:
⏭️सोना व चांदी: गला हुआ सोना (180.460 ग्राम) और चांदी की सिल्ली (818 ग्राम), जिसकी कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
⏭️नकदी व वाहन: 8500/- रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई होंडा अमेज कार।
⏭️हथियार: एक अदद .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस।
विंध्याचल दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से साफ कर दिया घर
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती 21/22 मार्च की रात गोविन्दपुर निवासी पीड़ित परिवार विंध्याचल दर्शन करने गया था। जब वे वापस लौटे तो घर की अलमारी के ताले टूटे मिले और कीमती जेवरात व नकदी गायब थी। इस मामले में थाना रोहनिया में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पूछताछ में खुला चोरी का 'प्रोफेशनल' तरीका
गिरफ्तार अभियुक्त शनि धरिकार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बंद मकानों की रेकी करता था। चोरी के बाद जेवरात को गला दिया गया ताकि पहचान न हो सके और फिर उन्हें शहर से बाहर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने मोहनिया स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
हिस्ट्रीशीटर है अभियुक्त, पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम
पकड़े गए अभियुक्त शनि धरिकार का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर वाराणसी के विभिन्न थानों (कैंट, लंका, मण्डुवाडीह, सिगरा, सारनाथ, लालपुर पाण्डेयपुर) में चोरी और लूट के 20 मुकदमे दर्ज हैं।
इस शानदार कामयाबी पर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने *'लेडी सिंघम* ' (ADCP) के कुशल पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी रोहनिया राजू सिंह की टीम की सराहना करते हुए 10,000/- रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
साफ संदेश: वरुणा जोन पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए खुली चेतावनी है कि कमिश्नरेट वाराणसी में कानून का राज कायम है और गुनाहगारों की जगह सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे है।
Comments
Post a Comment