Posts

Showing posts with the label कुशीनगर

योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सभी श्रमिकों को दिया जाएगा - के के राय खण्ड विकास अधिकारी दुदही।

Image
योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सभी श्रमिकों को दिया जाएगा - के के राय खण्ड विकास अधिकारी दुदही। कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया ) ब्लॉक सभागार दुदही में एक्शन एड एसोसिएशन और श्रमिक सुविधा केंद्र के द्वारा मजदूर अधिकार जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी के के राय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों ने सरकारी योजनाओं और रोजगार के साथ समस्याओं के समाधान के लिए खण्ड विकास अधिकारी से चर्चा किए। कार्यक्रम में असंगठित मजदूर, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहभागिता रही। खण्ड विकास अधिकारी केके राय ने श्रमिक सुविधा केंद्र की सराहना करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान किये और कहे कि 10 से 12 बजे तक कोई भी श्रमिक अपनी समस्याओं के साथ सीधे मुलाकात करें। समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आये न्याय मित्रों ने 22 फरवरी को दीवानी न्यायालय में लगने वाले वृहद विधिक जागरूकता कार्यक्रम में 44 विभागों के द्वारा संचालित योजन...

संकट काल की परिस्थितियों में घबरायें नहीँ धैर्यपूर्वक हेल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग। प्रियंका तिवारी

Image
  कुशीनगर  ( जनतंत्र मीडिया ) पॉश अभियान से बच्चियों और महिलाओं के जीवन में कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान के प्रति बढ़ रहा विश्वाश* रामानुज पाण्डेय प्रबंधक नवल इंटर कॉलेज  पॉश जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत नवल इंटर कॉलेज सपहा रोड कसया कुशीनगर में रामानुज पाण्डेय की अध्यक्षता में एक्शन एड एसोसिएशन, श्रमिक सुविधा केंद्र, महिला कल्याण विभाग, वन स्टॉप सेंटर, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और कसया पुलिस के संयुक्त उपस्थिति में आयोजित किया गया।  रामानुज पाण्डेय प्रबंधक नवल इंटर कॉलेज ने कहा कि पॉश अभियान से बच्चियों और महिलाओं के जीवन में कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान के प्रति विश्वाश बढ़ रहा है। जब महिलाएं निडर होंगी तो समाजिक कुब्यवस्था में सुधार आएगा। कार्यक्रम में रामवृक्ष गिरि समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र ने पॉश एक्ट के प्रविधान, आतंरिक और लोक समिति के कार्य और दायित्व, कार्यस्थल, लैंगिक उत्त्पीड़न के प्रकार और शिकायत निवारण प्रक्रिया व तंत्र तथा नियोक्ता के दायित्व और शी बॉक्स पोर्टल पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। प्रोफेर वीना गुप्ता ने बच्चे और बच्चियो...

निर्माण श्रमिकों का श्रम पंजीयन आवश्यक* : रामवृक्ष गिरी श्रमिक सुविधा केंद्र।

Image
निर्माण श्रमिकों का श्रम पंजीयन आवश्यक : रामवृक्ष गिरी श्रमिक सुविधा केंद्र।   तमकुहीराज कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया )  श्रमिक सुविधा केंद्र और श्रम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में विकास खण्ड तमकुहीराज के सपही टड़वा पंचायत भवन पर सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन रामसकल यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में रामवृक्ष गिरी समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया। श्रम विभाग के प्रतिनिधि रामेश चंद्रा ने पंजीयन की पात्रता और दस्तावेजों की जानकारी दिए।  *पंजीकृत श्रमिकों के लिए क्या हैँ योजनाएँ :* 1. मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना के अंतर्गत पंजीकृत कामगार को रुपया 6000/ दो किस्त में और महिला कामगार को तीन माह का न्यूनतन वेतन + रु1000/ चिकिस्सा बोनस और प्रथम लड़का के जन्म होने पर रुपया 20000/ तथा लड़की के जन्म होने पर रूपाया 25000/ मिलता है वहीं पर बालिका मदद योजना के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय कन्या के होने पर रुपया 25000/ की सवाधि जमा मिलता है। 2.संत रविदास ...

शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज कुशीनगर ने 100 दिवसीय पॉश जन जागरूकता अभियान का किया सुभारम्भ

Image
8 अगस्त 2025, कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया ) पॉश अधिनियम के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता बहुत ही आवश्यक है। शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी  . एडीजे  महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थलों के निर्माण सभी नियोक्ताओं की जिम्मेदारी*  रामवृक्ष गिरि समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र आज कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के अंतर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ समावेसी कार्यस्थल निर्माण तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया के प्रति जन जागरण के लिए 100 दिवसीय पॉश जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने किया और कहे की पॉश अधिनियम के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता बहुत ही आवश्यक है।  एक्शनएड और श्रमिक सुविधा केंद्र के द्वारा यह चलाया जाने वाला अभियान जागरूकता स्तर बढ़ाने और निवारण प्रक्रिया को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह क़ानून महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण का अधिकार देता है। जिला ...

बाल श्रम, बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। हर बच्चा अपने सपनों को साकार करने का हकदार है - शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी-अपर जिला जज

Image
  जटहा, कुशीनगर  ( जनतंत्र मीडिया )   श्रमिकों के परिवार में योजनाओं का लाभ मिलने और अभिभावकों के जागरूक होने से बच्चों को बाल श्रम में जाने से रोका जा सकता है. रामवृक्ष गिरि बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर और श्रमिक सुविधा केंद्र एक्शन एड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बाल श्रम निषेध दिवस, उत्तर प्रदेश भवन एवम् अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम एवम् समान मजदूरी तथा जलवायु परिवर्तन का असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन विकास खण्ड विशुनपुरा के मोजहिदा पंचायत भवन पर किया गया. अशोक गुप्ता ग्राम प्रधान मोजहिदा द्वारा शिविर के मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर तथा केंद्र समन्वयक रामवृक्ष गिरि का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम में बाल श्रम से सम्बंधित समस्यायों पर ध्यान केंद्रित करायेl शिविर में श्रमिकों को बाल श्रम के बारे में जागरूक करते हुए मुख्य अतिथि...

श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के द्वारा सखवनिया बुजुर्ग व लक्ष्मीपुर के मुसहर बस्ती में आयोजित हुआ सामाजिक सुरक्षा शिविर।

Image
कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया ) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सरकारी योजनाओं तक पहुंच और मार्ग दर्शन के लिए एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के द्वारा सखवनिया बुजुर्ग के शिवराजपुर और लक्ष्मीपुर मुसहर बस्ती में सामाजिक सुरक्षा शिविर तथा बीओसीडब्लू योजना जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा वाली योजनाओं, श्रम और ई-श्रम पंजीयन व श्रम पंजीयन रिनुअल के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी दिया गया। शिविर के दौरान 10 आवेदकों द्वारा नया राशन कार्ड, 10 जाब कार्ड, 8 आवासीय भूमि, 6 कृषि भूमि पट्टा, 10 पीएम आवास, एक दिव्यांग पेंशन, 3 विधवा पेंशन और एक वृद्धा पेंशन का आवेदन तैयार किया गया।  इस दौरान रामवृक्ष गिरि, रामबहाल सिंह, राजू प्रसाद, लक्ष्म प्रसाद, रबड़ी देवी, रीना देवी, दुर्गा देवी, श्रीजावती, नंदू प्रसाद, भृगुराशन यादव, उर्मिला देवी, रेनू देवी सीमा आदि सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे। रामवृक्ष गिरि  सामाजि...

अपर जिला जज कुशीनगर ने हरि झंडी देकर 12 दिवसीय न्यूनतम मजदूरी जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ।

Image
15 फरवरी 2025, पडरौना, कुशीनगर /  श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दसंयुक्त तत्वावधान में जनपद कुशीनगर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी की जानकारी और सुझाव के लिए 12 दिवसीय जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, रीता देवी सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर ने एडी आर भवन से किया। और उन्हों ने मजदूरों की गोष्ठी में संबोधित कहे कि मजदूरों के काम और प्रकृति के अनुसार न्यूनतम मजदूरी का अधिकार है जिसे मिलना ही चाहिए तथा समय समय पर उनकी कौशल बांधकर उन्हें उनके अनुसार व्यवस्था होनी चाहिए। रामवृक्ष गिरि केंद्र प्रभारी गिरि ने बताया कि एक्शन एड सहायतित श्रमिक सुविधा केंद्र असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए संचालित है जिसके द्वारा यह अभियान 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक कुशीनगर जनपद के विभिन्न ब्लॉक और गांव में खेतिहर, निर्माण, दिहाड़ी, ईंट भट्ठा, सफाई, कूड़ा बिनने वाले और मनरेगा मजदूरों के बीच उनके बस्तियों में भ्रमण करके न्यूनतम मजदूरी और नोटिफाइड कामों...

प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सवाल करने का अधिकार है - शिवाजी राय

Image
पडरौना, कुशीनगर  /  असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक न्याय और सरकारी योजनाओं तक पहुंच के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पडरौना नगर स्थित एक होटल सभागार में किया गया जिसमें 75 श्रमिक 38 पुरुष और 37 महिला श्रमिक शामिल हुए। रामवृक्ष गिरि ने कुशीनगर और अन्यत्र जगहों पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की स्थितियों पर प्रकाश डाले तथा श्रमिक सुविधा केंद्र की श्रमिकों योजनाओं तक पहुंच और मार्गदर्शन की भूमिका पर चर्चा किए। उन्होंने बताया कि श्रमिकों में सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं की जागरूकता के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र तत्पर है। समय समय पर गांव और श्रमिकों के बीच जागरूकता शिविर, अभियान और प्रशिक्षण का आयोजन करता है तथा आप का सीधे पहुंच विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों तक बने इसके लिए समन्वय का कार्य करता है। श्रमिकों को संबोधित शिवाजी राय कहे कि आप सभी श्रमिक अपने और अपने आस पास घटित घटनाओं और समस्याओं को संबंधित विभिन्न विभागों तक पहुंचकर अपनी बात कहें।  प्रत्येक व्यक्ति को अपने अध...

खेतिहर मजदूरों को नहीं मिलती है न्यूनतम मजदूरी और कार्य स्थल पर सुविधाएं। सुनैना देवी

Image
  खेतिहर मजदूरों का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक हुआ संपन्न। खेतिहर मजदूरों को नहीं मिलती है न्यूनतम मजदूरी और कार्य स्थल पर सुविधाएं। सुनैना देवी    पडरौना कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया )  6 फरवरी    खेतिहर मजदूरों का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक का आयोजन सुनैना देवी की अध्यक्षता में पडरौना नगर स्थित एक होटल सभागार में बुधवार को संपन्न हुआ जिसमें 240 मजदूरों ने भागीदारी कर खेतिहर मजदूरों के जीवन में आने वाली बाधाओं पर चर्चा कर शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को अपने बेहतरी के लिए अवगत करने की योजना बनाए। बैठक में सुनैना देवी ने मजदूरों के परिचय क्रम में कही कि किसी मजदूर को न्यूनतम मजदूर और कार्य के दौरान सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल पाती है। जालंधर प्रसाद ने कहा कि हम अपने समस्याओं के प्रति जागरूक नहीं हैं जिससे उचित विभाग और अधिकारी से संपर्क नहीं कर पाते हैं। पानमती देवी कहीं की हम लोग खेतों में सुबह से शाम तक कार्य करते हैं लेकिन उचित और सम्मान जनक मजदूरी नहीं मिलता है। दिन भर की मजदूरी रुपया 130 से 150 ही मिलता है। उर्मिला देवी कहीं कि खेतिहर मजदूर...

निर्माण मजदूर सामुहिक कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक हुआ आयोजित

Image
   सबको न्यूनतम मजदूरी और कार्य स्थल पर मिले सुरक्षा संसाधन।* अक्षैबर पासवान, जिला अध्यक्ष निर्माण श्रमिक कुशीनगर। पडरौना नगर स्थित एक होटल सभागार में निर्माण श्रमिकों का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक का आयोजन अक्षैबर पासवान जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया जिसमें 125 श्रमिक सदस्यों की भागीदारी हुई।  श्रमिकों ने निर्माण श्रमिकों के कार्य, कार्य स्थल और परिवार में आने वालीं चुनौतियों पर चर्चा करते हुए न्यूनतम और समान मजदूरी, कार्य स्थल पर समस्त सुविधाएं, रोजगार और कौशल की आवश्यकताएं, श्रम पंजीयन और सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं, श्रमिक सम्मान योजनाओं का संचालन, श्रमिक परिवारों में सुविधाएं आवास, राशन कार्ड, बसावट की भूमि, घरौनी और मालिकाना हक, वैकल्पिक रोजगार, व्यक्तिगत सुरक्षा और सुरक्षा के यंत्र, दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्यवाहीं और सहयोग पर एक साथ मिलकर संबंधित और जिम्मेदार लोगों विभागों का ध्यान आकर्षित करने की योजना बनी।  असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों तक पहुंच और सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक का...

25 सदस्यीय जिला स्तरीय सफाई मजदूर समिति का हुआ गठन।राजेश जिलाध्यक्ष, रेशमी व जीतन उपाध्यक्ष, महेंद्र सचिव और विनोद सूचना मंत्री तो छविलाल चयनित हुए सलाहकार मंत्री।

Image
  18 जनवरी 2025, पडरौना, कुशीनगर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों के प्रति सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सफाई मजदूर सामुदायिक सदस्यों ने कुबेरस्थान में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किए जिसमें 135 सफाई मजदूर 78 पुरुष और 77 महिला श्रमिकों की भागीदारी हुई। सफाई श्रमिकों ने अपने अधिकारों के प्रति निम्नवत प्रस्ताव तैयार किये_ 1. परंपरागत तरीके से सफाई मजदूर में अत्यधिक बाल्मीकि और बसफोर समुदाय के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सफाई का कार्य बिना सुरक्षा के करते आ रहे हैं। 2. इन सफाई मजदूरों के पास कृषि और आवासीय भूमि नहीं है वे किसी दूसरे की भूमि या पट्टा वितरण न करने योग जमीन में बसे हैं। सभी को भूमि पट्टा की जरूरत है। 3. उनके पास रोजगार के अवसर नहीं हैं वो टोकरी बना बनकर अपनी आजीविका चलते हैं या सफाई का कार्य करके। 4. जो रोजगार मिलना चाहिए वो दूसरे को मिला हैं जिससे वो कम मजदूरी में हम लोगों से कार्य कराते हैं। 5. न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलता है। 6. परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा मिलना चाहिए। 7. कार्य स्थल और अन्य जगहों पर भेदभाव तथा छुआ छूत होता है। 8. आये दिन उत्पीड़न किया जाता है। 9. स...

असंगठित क्षेत्र के श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए श्रमिक सेवा केंद्र या सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर से करें संपर्क - शैलेंद्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज

Image
पडरौना, कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया )  असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं तक पहुंच और मार्गदर्शन के लिए एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर द्वारा गुरुवार को पडरौना नगर स्थिति एक सभागार में जिला स्तरीय जागरूकता बैठक आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र मणि त्रिपाठी माननीय अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर रहे।  रामवृक्ष गिरि केंद्र समन्वयक एक्शन एड ने श्रमिकों को श्रमिक सुविधा केंद्र की कार्य और सेवाओं की जानकारी दिए।  मुख्य अथिति सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य, विस्तार और कानूनी सहयोग और मार्गदर्शन पर चर्चा करते हुए श्रमिकों से कहे कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक किसी भी समस्याओं के समाधान के लिए श्रमिक सेवा केंद्र या सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर से संपर्क करें। संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक में नम्रता देवी जिलाध्यक्ष खेतिहर मजदूर संघ, सुनीता देवी सचिव ईंट भट्ठा मजदूर संघ, सुगंती ...

पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल , एक अन्य के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Image
कुशीनगर जनपद के थाना तमकुहीराज ( जनतंत्र मीडिया ) पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल व एक अन्य सहित 02 पशु तस्कर गिरफ्तार, एक अदद पिकप वाहन मय 06 राशि गोवंशीय पशु, दो अदद अवैध तमन्चा, 2700/- रुपये नगद बरामद.- प्रदेश प्रभारी विनय सिंह जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.11.2024 को थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर पशुतस्कर पिकप वाहन से सीमावर्ती क्षेत्रो के रास्ते गोवंशो को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जा रहे है। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना तमकुहीराज, थाना तरयासुजान, थाना पटहेरवा एवं साईबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत लतवा चट्टी नहर के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन आते दिखाई दिया ,जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें...