25 सदस्यीय जिला स्तरीय सफाई मजदूर समिति का हुआ गठन।राजेश जिलाध्यक्ष, रेशमी व जीतन उपाध्यक्ष, महेंद्र सचिव और विनोद सूचना मंत्री तो छविलाल चयनित हुए सलाहकार मंत्री।



 18 जनवरी 2025, पडरौना, कुशीनगर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों के प्रति सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सफाई मजदूर सामुदायिक सदस्यों ने कुबेरस्थान में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किए जिसमें 135 सफाई मजदूर 78 पुरुष और 77 महिला श्रमिकों की भागीदारी हुई।

सफाई श्रमिकों ने अपने अधिकारों के प्रति निम्नवत प्रस्ताव तैयार किये_
1. परंपरागत तरीके से सफाई मजदूर में अत्यधिक बाल्मीकि और बसफोर समुदाय के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सफाई का कार्य बिना सुरक्षा के करते आ रहे हैं।
2. इन सफाई मजदूरों के पास कृषि और आवासीय भूमि नहीं है वे किसी दूसरे की भूमि या पट्टा वितरण न करने योग जमीन में बसे हैं। सभी को भूमि पट्टा की जरूरत है।
3. उनके पास रोजगार के अवसर नहीं हैं वो टोकरी बना बनकर अपनी आजीविका चलते हैं या सफाई का कार्य करके।
4. जो रोजगार मिलना चाहिए वो दूसरे को मिला हैं जिससे वो कम मजदूरी में हम लोगों से कार्य कराते हैं।
5. न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलता है।
6. परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा मिलना चाहिए।
7. कार्य स्थल और अन्य जगहों पर भेदभाव तथा छुआ छूत होता है।
8. आये दिन उत्पीड़न किया जाता है।
9. सफाई कार्य में किसी प्रकार के सुरक्षा औजार और सुरक्षित माहौल नही मिलता है।
10. अत्यधिक परिवारों में आवास की समस्या है।
11. राशन कार्ड अत्यधिक घरों में नहीं बना है।
12. ग्राम प्रधान और अन्य के द्वारा सहयोग नहीं मिलता है।
13. थानेदार और अन्य जिम्मेदार लोग बात नहीं सुनते हैं। कोई उत्पीड़न करता हैंटो उसी की बात सुनी जाती है।
14. पीने की स्वच्छ पानी की समस्या बनी रहती है।
15. शौचालय और अन्य सुविधाओं का अभाव है।
16. परंपरागत व्यवसाय को प्लास्टिक ने ले लिया है इस लिए उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है।
17. सफाई कार्य में लगे लोगों की सामाजिक सुरक्षा का अभाव है।
18. मनरेगा में जाब कार्ड नहीं बना है।
19. जिले में बनने वाले मंडियों में व्यवसाय के लिए दुकान आवंटन नहीं होता है जिससे वो अपनी परंपरागत व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
20. मैनुअल सफाई में जान चली जाती है जिसका कोई उपाय नहीं है। मैनुअल सफाई पर रोक लगनी चाहिए।
उपरोक्त समस्याओं और अधिकारों तक पहुंच के लिए उपस्थित श्रमिकों ने सर्व सम्मति से निम्नवत 25 सदस्यीय समिति का गठन किए जो जिला स्तर पर सफाई श्रमिकों के अधिकारों तक पहुंच और सदस्यता विस्तार के लिए कार्य करेगा।
1. राजेश जिला अध्यक्ष
2. जीतन प्रसाद उपाध्यक्ष
3. रेशमी देवी उपाध्यक्ष
4. धर्मेंद्र कुमार सचिव
5. राधिका कुमारी कोषाध्यक्ष
6. छविलाल प्रसाद सलाहकार मंत्री
7. विनोद कुमार सूचना मंत्री
8. मालती देवी सदस्य
9. दुर्गावती देवी सदस्य
10. बसंती देवी सदस्य 
11. मालती 2 सदस्य
12. अंगिरा सदस्य
13. रबड़ी देवी सदस्य 
14. सोनाली सदस्य
15. तूफानी सदस्य, 
16. उपेंद्र सदस्य
17. कैलाश सदस्य 
18. मुन्ना सदस्य
19. सरदारी प्रसाद सदस्य
20. सरल प्रसाद सदस्य
21. धर्मेंद्र सदस्य
22. बनारसी सदस्य आदि 3 सदस्य
सभी चयनित सदस्यों ने तय किया की अगले एक माह में 500 श्रमिकों के साथ जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंप कर अपने सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय की मांग करेंगे। श्रमिकों को संबोधित्बकरते हुए रामवृक्ष गिरि सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया की सरकार समाज के सबसे निचले पावदान पर जीवन बसर करने वाले परिवारों के सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए बहुत सी योजनाओं का संचालन करती है परन्तु आपकी पहुंच सभी विभागों तक सीधे तौर पर होना आवश्यक है। 
इस अवसर पर राजू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, दुर्गा देवी, रामबहाल प्रसाद और सैकड़ों बासफोर तथा बाल्मीकि समुदाय के महिला पुरुष सफाई मजदूर उपस्थित रहे।

 रामवृक्ष गिरि 
सामाजिक कार्यकर्ता।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर मारपीट के आरोपियों पर एससी/एसटी मुकदमा दर्ज