Posts

Showing posts with the label Mirzapur

UP Election Mirzapur मझवां उपचुनाव में ब्रजेश पाठक ने की जनसभा , पाठक ने कहा सपा सरकार में गुंडे गाड़ी भर कर लाए जाते थे लेकिन अब गुंडे थर थर कांप रहे है।

Image
मिर्ज़ापुर /  मझवां विधानसभा उपचुनाव में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेसी और सपा पर जमकर निशाना साधा। इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों का गठबंधन है। कांग्रेस हो या सपा, पार्टी की कुर्सी परिवार के लोग ही संभालेंगे जबकि बीजेपी में संगठन के चुनाव से पद तय होता है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान को नष्ट किया था, 14 से 24 में खड़े हैं लेकिन सरकार पर कोई दाग नहीं है ।  सपा की सरकार में गाड़ियों में भरकर गुंडे असलहा लेकर जाते थे अब सभी माफिया और गुंडे भाग रहे हैं, थर थर कांप रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।  प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण योजना जन जन तक पहुंचा है और उत्तर प्रदेश लॉ और ऑर्डर नंबर एक पर पूरे देश में है। चुनाव की तारीखों को बदले जाने पर अखिलेश यादव के बयान प्रकार की वह हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करते रहते हैं ।

मझंवा विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर दी विस्तृत जानकारी , पूरे जनपद में आर्दश आचार संहिता लागू, चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का करे अनुपालन

Image
मझंवा विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर दी विस्तृत जानकारी जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार अंजनी मिश्र पूरे जनपद में आर्दश आचार संहिता लागू, चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का करे अनुपालन  मीरजापुर 16 अक्टूबर 2024- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 397-मझंवा विधानसभा के उप निर्वाचन 2024 के कार्यक्रमो की घोषणा कर दिया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि निर्वाचन की घोषणा होते ही पूरे जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आदर्श आचार संहिता सभी राजकीय विभागा/अधिकारियों राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों पर लागू है जिसके मुख्य प्रावधान में नए कार्यों की घोषणा, शिलान्यास, उद्घाटन प्रतिबंधित है तथा रूलिंग पार्टी के मंत्रीगण के राजकीय दौरो पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध है। साथ ही प्रत्येक प्रचार साहित्य के मुद्रण हेतु प्रकाशक की अनुमति एवं उसका उल्लेख प्रचार सामग्री पर किया जाना बाध्यकारी है। प्रचार प्रसार हेतु वाहनों की अनुमति रिटर्निग अफसर से लेना आवश्यक होगा। ...