Posts

Showing posts with the label अलीगढ़

अलीगढ़ में होटल पर पुलिस छापा, अवैध गतिविधियों के आरोप में 8 लोग हिरासत में

Image
अलीगढ़ में होटल पर पुलिस छापा, अवैध गतिविधियों के आरोप में 8 लोग हिरासत में अलीगढ़ ( जनतंत्र की आवाज )   बन्ना देवी थाना क्षेत्र, अलीगढ़ के अंतर्गत रसलगंज चौकी के पास स्थित सेलिब्रेशन होटल, अलीगढ़ पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों सहित होटल संचालक और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, मकान के अंदर अवैध रूप से होटल संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि लंबे समय से होटल की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मौके से कुल आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पू...