Posts

Showing posts with the label अपराध

ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों/पैथोलॉजियो की भरमार।

फर्जी डॉक्टरों पैथोलाजियों द्वारा मरीजों के जीवन से किया जा खिलवाड़ एवं यही लोग कर रहे हैं, शासन को बदनाम।। ओम प्रकाश द्विवेदी  मिर्जापुर। क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों, पैथोलॉजी की दुकानें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। फर्जी डॉक्टरों, पैथोलॉजी द्वारा मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। नारायनपुर बाजार से लेकर रानी बाग, अदलहाट, अहरौरा,जमुई, जमालपुर, चुनार, कैलहट, पड़री सहित पूरे जनपद में कुकुरमुत्ता की तरह फैले हुए हैं। गांव कस्बे में जगह-जगह बिना रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टर क्लीनिक चला रहे हैं। इतना ही नहीं क्लिनिको के नाम बड़े शहरों के क्लिनिको के तर्ज पर रखते हैं। जिससे लोग आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। मरीज अच्छा डॉक्टर समझ कर इलाज करवाते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं रहता है कि उनका इलाज भगवान भरोसे किया जा रहा है। नारायनपुर और जमालपुर में कुछ ऐसे क्लिनिक हैं, जो बिना नाम और बोर्ड के चलते हैं। ऐसा ही एक मामला जमालपुर क्षेत्र में प्रकाश में आया है, जहां मरीज से ऑपरेशन के नाम पर पैसे लिए जाते हैं। और फर्जी तरीके से हर्निया का ऑपरेशन कर टाकें लगा दिए जाते हैं। कुछ दिन बाद...

अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र से कार्रवाई की मांग की गई।

Image
वैसे तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनपद सोनभद्र पहले से ही सुर्खियों में रहा है लेकिन अब कुछ महीनों से जनपद में संचालित हो रहे अवैध क्लिनिक, अस्पताल व मेडिकल स्टोर की भरमार हो गई है। इसी कड़ी में मानक विहीन व अवैध रूप संचालित हो रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र को एक लिखित शिकायती पत्र दी गई है तथा साथ ही साथ आर टी आई के माध्यम से संवैधानिक रूप से उन अस्पतालों के मानक से लेकर रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस तथा स्टाफ की जानकारी व उनपर कार्रवाई करने को लेकर लिखित शिकायती पत्र दिया गया है। हालांकि इस शिकायती पत्र में लगभग सैकड़ों नाम हैं जिनके जांच की मांग की गई है।    आपको बताते चलें कि इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के मधुपुर में स्थित एक ऐसा क्लीनिक है जिसका संचालन एक सरकारी नौकरी वाला व्यक्ति करता है। जी हां डा सुनील मौर्य के नाम से प्रचलित शख्स के यहां सैकड़ों की भीड़ बराबर देखने को मिल सकती है। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस संबंध में क्या कुछ कार्रवाई करते हैं।

थाना ओबरा पुलिस द्वारा दिनांक-13.07.2023 को एक युवक को सरेराह दौड़ाकर चाकू मारने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त सहित कुल 15 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर 03 अदद चाकू को किया गया बरामद-

Image
 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र के द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अभियान, अपराधी हो सलाखो के पीछे तथा क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ओबरा की टीम के द्वारा थाना ओबरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-155/2023 धारा 34,147,148,307,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट* थाना ओबरा जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1-विनय कुमार सिहं पुत्र विनोद कुमार सिहं, निवासी सिनेमा रोड चूडी गली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 2-तनवर कुरैशी पुत्र राजू कुरैशी, निवासी मलिन बस्ती चूडी गली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 3-सुशील डोम पुत्र सुनील निवासी मलिन बस्ती चूडी गली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 4-अभी उर्फ राजीव राव पुत्र स्व0 रविशंकर, निवासी गजराज नगर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 5-अर्जुन राव पुत्र रामलाल, निवासी वार्ड नं0-03 आत्माराम आईटीआई कालेज के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 6-रोशन हरिजन पुत्र स्व0 नर सिहं, निवासी बिल्ली लकी स्टूडियो के सामने, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 7-अरमान अहमद पुत्र कलीमुद्दीन, निवासी गैस गोदाम रोड बद्री स्वीट के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 8-राहुल यादव पुत्र संजय सिहं यादव, न...

अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या।।

Image
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा डेहरी,परशुरामपुर नहर पर घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने रात्रि लगभग 2:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने की जानकारी लोगों को सुबह 5:00 हुई। जब गांव के लोग शौच के लिए नहर पर गए। बताते चलें कि मृतक हरि विश्वकर्मा पुत्र रामधनी विश्वकर्मा वेल्डिंग का काम वाराणसी जिले में करता था। रोज की भांति युवक सुबह वाराणसी के लिए अपने हीरो होंडा मोटरसाइकिल से वाराणसी के लिए निकला। वहां दिन भर काम करने के बाद शाम को 7:00 बजे बगल के ही गांव कटका में काम करने के लिए अशोक कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के यहां रुक गया। वहां पर युवक रात्रि लगभग 2:00 बजे तक वेल्डिंग का काम किया। काम समाप्ति के बाद युवक मोटरसाइकिल से अपने घर डेहरी के लिए निकल गया। युवक कुछ ही दूरी पर गया होगा कि पीछे से अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, गोली लगते ही हरि विश्वकर्मा नहर पर सड़क किनारे बाइक पर ही ढेर हो गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सी ओ, चुनार, अदलहाट थाना प्रभारी विजय चौरसिया, जमालपुर...