बेलगाम ट्रेलर ने ली 72 वर्षीय दुकानदार की जान! गुमटी में टक्कर मार माइनर में गिरा वाहन, 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
बेलगाम ट्रेलर ने ली 72 वर्षीय दुकानदार की जान! गुमटी में टक्कर मार माइनर में गिरा वाहन, 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव शिकारगंज (चकिया), चंदौली। क्षेत्र के शिकारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क किनारे गुमटी लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले 72 वर्षीय दुकानदार की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UP 78 HN 0148 ने गुमती में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद गुमटी और दुकानदार समेत ट्रेलर सड़क किनारे स्थित माइनर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ट्रेलर के नीचे दबा मिला शव हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। ट्रेलर और दुकानदार के माइनर में फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई भारी वाहनों की मदद लेने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य में लंबा समय लगा। आखिरकार करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला ...