रामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ अभियान चलाकर 9 लाख रुपए की धनराशि सुरक्षित वापसी कराया

ब्रेकिंग न्यूज़ | रामपुर

रामपुर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी का शिकार हुए एक युवक के यूट्यूब चैनल का एक्सेस वापस दिलाया और चैनल से प्राप्त ₹9,79,858 की पूरी धनराशि भी सुरक्षित रिकवर करा दी।
 पीड़ित ने शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके बेटे के यूट्यूब चैनल का एक्सेस अपने कब्जे में लेकर कमाई पर भी नियंत्रण कर लिया था।
पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम ने तकनीकी जांच के जरिए त्वरित कार्रवाई की। जांच के बाद पीड़ित का यूट्यूब चैनल और उससे प्राप्त ₹9,79,858 की राशि वापस दिला दी गई।

इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ित ने रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी के कहने पर संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


रिपोर्टर अफ़फान अहमद

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।