Posts

Showing posts from September, 2026

तीन दिन से अंधेरे में खिलची गांव, 11 हजार वोल्ट की टूटी लाइन बनी जान का खतरा

Image
तीन दिन से अंधेरे में खिलची गांव, 11 हजार वोल्ट की टूटी लाइन बनी जान का खतरा शहाबगंज ( जनतंत्र मीडिया  ) विकासखंड शहाबगंज अंतर्गत खिलची गांव में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत समस्या को दुरुस्त कराने के लिए अवर अभियंता विनोद कुमार यादव एवं लाइनमैन कमलेश को फोन किया गया, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह और अमन सिंह ने विद्युत विभाग के एसडीओ अमर सिंह को मामले से अवगत कराया। वहीं किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टूटे हुए तार को तत्काल दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र इलिया का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विद्युत विभ...

चकिया में 2027 की सियासी चौसर पर महेंद्र राव की दस्तक, सपा में दावेदारी से बढ़ी हलचल

Image
चकिया में 2027 की सियासी चौसर पर महेंद्र राव की दस्तक, सपा में दावेदारी से बढ़ी हलचल संगठनात्मक अनुभव, पंचायत की राजनीति और चुनावी सक्रियता को बनाया आधार; पार्टी नेतृत्व के सामने रखा राजनीतिक-सामाजिक सफर चंदौली। चकिया विधानसभा क्षेत्र-383 (सुरक्षित) में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी में संभावित दावेदारों की सक्रियता के बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपना राजनीतिक एवं सामाजिक परिचय रखते हुए दावेदारी के लिए अपना आधार प्रस्तुत किया है। उनके बायोडाटा में लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ पंचायत राजनीति, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न चुनावों में निभाई गई जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है। महेंद्र राव की सक्रियता ने चकिया की स्थानीय सियासत में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चल रही चर्चाओं को भी नया विषय दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशी चयन को लेकर कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। संगठनात्मक जिम्मेदारियों का लंबा अनुभव महेंद्र राव के राजनीतिक सफर की शुरुआत सं...

संदीप कुमार बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव चकिया विधानसभा प्रभारी के लिए भी हुए नामित , महेंद्र राव ने दी बधाई

Image
संदीप कुमार बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव चकिया विधानसभा प्रभारी के लिए भी हुए नामित , महेंद्र राव ने दी बधाई चकिया ( जनतंत्रेडिया )  चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का संदीप कुमार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें विधानसभा चकिया का प्रभारी भी नामित किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा संदीप कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, PDA को एकजुट करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा के साथ दी गई है। चकिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संदीप कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महेंद्र राव ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संदीप कुमार संगठन को मजबूती प्रदान करने...

घोड़सारी माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनीबाढ़ से फसल बर्बादी की आशंका, किसान विकास मंच ने आयोजित की किसान गोष्ठी

Image
घोड़सारी माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी बाढ़ से फसल बर्बादी की आशंका, किसान विकास मंच ने आयोजित की किसान गोष्ठी शहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज अंतर्गत घोड़सारी गांव के भवानी मंदिर प्रांगण में किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं की ओर से बाढ़ की समस्या एवं उससे होने वाली फसल की बर्बादी से बचाव को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में घोड़सारी माइनर की लंबे समय से सफाई न होने पर किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जताई। किसान विकास मंच के कार्यकर्ता उमाशंकर दूबे ने कहा कि घोड़सारी माइनर को सिंचाई विभाग ने लावारिस हालत में छोड़ दिया है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से आज तक माइनर की समुचित सफाई नहीं कराई गई। किसानों के लगातार आग्रह के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी दो बार निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया। कन्हैया सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। फसल बर्बाद होने से कई परिवारों के सामने घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि यदि समय रह...

सिंचाई विभाग की लापरवाही से डूबी किसानों की फसलें, गुलाल बांध के तीनों फाटक खोलने पर उठे सवाल

Image
सिंचाई विभाग की लापरवाही से डूबी किसानों की फसलें, गुलाल बांध के तीनों फाटक खोलने पर उठे सवाल चार दिनों से लगातार बहाया जा रहा बांध का पानी, खेतों में जलभराव से किसान परेशान — किसानों ने पूछा, आखिर इतनी जल्दी पानी छोड़ने की क्या थी जरूरत? शिकारगंज/चकिया ( जनतंत्र की आवाज ) एक तरफ लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर सिंचाई विभाग द्वारा गुलाल बांध के तीनों फाटक खोल दिए जाने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पिछले करीब चार दिनों से बांध का पानी लगातार बहाए जाने के कारण आसपास के खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई किसानों की फसलें पानी में डूब गई हैं, जबकि बड़ी संख्या में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का आरोप है कि जब क्षेत्र पहले से ही भारी बारिश और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे समय में बांध के तीनों फाटक खोलकर पानी का अनावश्यक बहाव कराया जाना समझ से परे है। किसानों के मुताबिक बांध पूरी तरह भरने में अभी लगभग तीन फीट पानी की गुंजाइश बाकी थी, इसके बावजूद सिंचाई विभाग द्वारा पानी छ...

🌊 मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी

Image
🌊 मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी तटवर्ती इलाकों में अलर्ट, विंध्याचल की निर्माणाधीन पैड़ी डूबी मिर्जापुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने मिर्जापुर के तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग के अनुसार गंगा का जलस्तर करीब 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलस्तर 73.68 मीटर दर्ज किया गया है।  जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर, जबकि खतरे का निशान 77.724 मीटर निर्धारित है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है।  विंध्याचल की पैड़ी पानी में डूबी जलस्तर बढ़ने का असर विंध्याचल में भी दिखाई देने लगा है। यहां निर्माणाधीन विंध्य की पैड़ी पूरी तरह गंगा के पानी में डूब गई है। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।  37 बाढ़ चौकियां सक्रिय संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिले की सभी 37 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। तटवर्ती इलाकों में अधिकारियों और कर्मचारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से नदी क...