तीन दिन से अंधेरे में खिलची गांव, 11 हजार वोल्ट की टूटी लाइन बनी जान का खतरा

तीन दिन से अंधेरे में खिलची गांव, 11 हजार वोल्ट की टूटी लाइन बनी जान का खतरा

शहाबगंज ( जनतंत्र मीडिया  ) विकासखंड शहाबगंज अंतर्गत खिलची गांव में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत समस्या को दुरुस्त कराने के लिए अवर अभियंता विनोद कुमार यादव एवं लाइनमैन कमलेश को फोन किया गया, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह और अमन सिंह ने विद्युत विभाग के एसडीओ अमर सिंह को मामले से अवगत कराया।
वहीं किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टूटे हुए तार को तत्काल दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र इलिया का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि टूटे तार को तत्काल हटाकर सुरक्षित तरीके से लाइन दुरुस्त की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को होने से पहले रोका जा सके।

इस दौरान विजय शंकर सिंह बाबिल, अमन सिंह, राम अवध सिंह, शुभम पासवान, कमलेश सिंह, राम कुंवर पासवान, राम लखन राम, मनीष सिंह, इंदा पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।