Posts

Showing posts with the label विष्णु देवा

डायट प्रवक्ता राजेश सिंह की बेटी ने जेईई मेन्स मे 99.82 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढाया

Image
डायट प्रवक्ता राजेश सिंह की बेटी ने जेईई मेन्स मे 99.82 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढाया विष्णु देवा     चन्दौली ( जनतंत्र मीडिया )    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा चन्दौली में कार्यरत राजेश सिंह की होनहार बेटी महक सिंह ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.82 परेसंटाइल हासिल किया। महक सिंह ने फीजिक्स में 99.47, कमेस्ट्रि में 99.81 तथा गणित में 99.71नंबर प्राप्त कर परिवार व जनपद वासियों का सर गर्व से उचा किया है। डायट प्रवक्ता राजेश सिंह की बेटी महक सिंह की प्ररम्भिक शिक्षा ज्ञानदीप इग्लिश स्कूल वाराणसी से हुई है और हाई स्कूल की पढ़ाई सेन्टजोशेप शिवपुर वाराणसी से जो हाई स्कूल में 97% से उतीर्ण कर इण्टर की पढ़ाई तोमर चिल्ड्रेन स्कूल वाराणसी से करते हुए जेईई की तैयारी करने लगी और अपने लगन और प्रतिभा से इस मुकाम को हासिल किया। महक सिंह एक प्रतिभावान इन्जीनियर बन कर देश की सेवा करना चहती है। महक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरु को दिया व कहा कि इनके ही मार्गदर्शन से आगे इंजिनियर बनकर पूरी निष्ठा भाव से देश सेवा की सेवा करूंगी। महक ...

Dalims Sunbeem School डालिम्स सनबीम स्कूल में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के सर्वश्रेष्ठ जादूगरों में से एक द्वारा जादू शो आयोजित किया जा रहा है

Image
  डालिम्स सनबीम स्कूल में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के सर्वश्रेष्ठ जादूगरों में से एक द्वारा जादू शो आयोजित किया जा रहा है रिपोर्टर - विष्णु देवा  चकिया, चन्दौली। चकिया क्षेत्र के बुढ़वल गाँव में स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में छात्रों की प्रतिभा को निपूर्व व ज्ञान के क्षेत्र में उन्नति प्रदान करने के लिए स्कूल के शुरुआती दौर से ही विभिन्न गुणवत्ता पूर्ण कार्यक्रम होते आ रहे है । 13 अप्रैल 2024 (शनिवार) को शाम के समय स्कूल में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के सर्वश्रेष्ठ जादूगरों में से एक द्वारा जादू शो आयोजित किया जा रहा है, इसलिए 13 अप्रैल 2024 (शनिवार) को स्कूल का समय 04:45 होगा अपराह्न आगमन और रात्रि 08:00 बजे तक सुचारु रूप से चलेगा।  जादू शो में डालिम्स सनबीम चकिया के छात्रों व अभिवावको के लिए कोई शुल्क लागू नहीं है। अन्य स्कूलों के छात्रों (एक अभिभावक के साथ एक बच्चा) को रुपये की लागत पर अनुमति दी जाएगी। 150 रुपया बाहरी लोगों के लिए टिकट होगा । 

देश के हर व्यक्ति को विकसित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा को साकार करना है

Image
देश के हर व्यक्ति को विकसित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा को साकार करना है विष्णु देवा की रिपोर्ट चकिया, चन्दौली ( जनतंत्र मीडिया )  विकासखंड शहाबगंज के ग्राम सभा खिलची में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त व मजबूत कर देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जनप्रिय वरिष्ठ समाजसेवी बाबिल सिंह के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर व माला पहना कर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने लोगों से कहा कि हमारे देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा और देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त,समर्थ और समृद्ध बनाना इस यात्रा का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिव...

रक्तदान शिविर का आयोजन कोतवाली परिसर चकिया में हुआ

Image
रक्तदान शिविर का आयोजन कोतवाली परिसर चकिया में हुआ विष्णु देवा की रिपोर्ट चकिया, चन्दौली। कोतवाली परिसर चकिया में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें प्रशासन के लोगों ने व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कोतवाली चकिया में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय चंदौली के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा रक्तदान कार्यक्रम को संपन्न किया गया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम में प्रशासन व क्षेत्र के 49 लोगों ने रक्तदान किया। चकिया क्षेत्राधिकार आशुतोष ने कहा कि वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है।  यदि करनी हो जन सेवा, रक्त-दान ही है उत्तम सेवा। चकिया कोतवाल अतुल प्रजापति ने लोगों को संदेश दिया कि आपको रक्तदान के लिए धन या ताकत की जरूरत नहीं होती हैं। रक्तदान के लिए तो एक बड़ा दिल और मुक्त मन की जरूरत होती हैं। रक्तदान शिविर में भाग लिए सभी लोगों का तहे दिल से सम्मान व आभार व्यक्त करते हैं। रक्तदान शिविर कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सुखराम भारती,  चकिया उपजिलाधिकारी कुंदन कपूर, मुगलसराय क्षेत्राधिकार अनिरुद्...

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का धूमधाम से मना जयंती

Image
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का धूमधाम से मना जयंती विष्णु देवा की रिपोर्ट चकिया, चन्दौली। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज शिकारगंज के विद्यालय परिवार द्वारा किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राबर्ट्सगंज के लोकप्रिय पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में चकिया लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव का स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आए हुए समस्त सम्मानित अतिथियों द्वारा चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया।  समाजवादी पार्टी के आन बान शान राबर्ट्सगंज के लोकप्रिय पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा ऐतिहासिक किसान दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती को बहुत ही शानदार सांस्कृतिक तौर पर मनाया गया निश्चित रूप से यह समाज के लिए बहुत ही बड़ा संदेश है। चौधरी चरण सिंह ने कहा था भारत की खुशहाली का रास्ता इस देश के गांव के खेत व खलिहानों से...

विकसित भारत संकल्प यात्रा से खुश दिखे भरेहटा कला के ग्रामवासी

Image
विकसित भारत संकल्प यात्रा से खुश दिखे भरेहटा कला के ग्रामवासी  देवा की रिपोर्ट चकिया, चन्दौली। विकासखंड चकिया के ग्राम पंचायत भरेहटा कला में विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम ग्राम प्रधान संतोष कुमार के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव मौजूद रहे जिनका भरेहटा कला के ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव लोगों को संबोधित करते हुए बोले विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आखिरी पायदान तक खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए देश को सशक्त व मजबूत करते हुए विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बहुत सारी गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस , मुक्त राशन, शौचालय, आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन व गरीब बिटिया के लिए सामूहिक विवाह जैसे बहुत सारी योजनाओं क...

मोदी की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में तिलौरी के लोगों ने ली शपथ

Image
विष्णु देवा की रिपोर्ट चकिया, चन्दौली। विकासखंड चकिया के ग्राम पंचायत तिलौरी में मोदी की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम सम्राट लान में ग्राम प्रधान चंदन कुमार के नेतृत्व में संपन्न किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत वहां मौजूद लोगों को संदेश दिए कि हमारा भारत देश यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत ही तेजी से विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें लोगों को मुक्त राशन, मुक्त उज्जवला गैस कनेक्शन सामग्री, शौचालय, आवास व आयुष्मान कार्ड जैसे बहुत सारे लाभ लोगों को दिया जा रहा है।  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल जीवन मिशन विभाग कार्यक्रम में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निदान किया।  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान देश को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए...