घोड़सारी माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनीबाढ़ से फसल बर्बादी की आशंका, किसान विकास मंच ने आयोजित की किसान गोष्ठी

घोड़सारी माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

बाढ़ से फसल बर्बादी की आशंका, किसान विकास मंच ने आयोजित की किसान गोष्ठी
शहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज अंतर्गत घोड़सारी गांव के भवानी मंदिर प्रांगण में किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं की ओर से बाढ़ की समस्या एवं उससे होने वाली फसल की बर्बादी से बचाव को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में घोड़सारी माइनर की लंबे समय से सफाई न होने पर किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जताई।

किसान विकास मंच के कार्यकर्ता उमाशंकर दूबे ने कहा कि घोड़सारी माइनर को सिंचाई विभाग ने लावारिस हालत में छोड़ दिया है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से आज तक माइनर की समुचित सफाई नहीं कराई गई। किसानों के लगातार आग्रह के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी दो बार निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया।

कन्हैया सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। फसल बर्बाद होने से कई परिवारों के सामने घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते माइनर की सफाई नहीं कराई गई तो इस वर्ष किसानों की पूरी मेहनत बर्बाद होने का खतरा है।

वहीं अखिलेश तिवारी और राजेंद्र दूबे ने चेतावनी दी कि यदि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा धन उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है और माइनर की सफाई नवंबर-दिसंबर में कराने का आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर की बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हुई थी, ऐसे में सफाई को आगे टालना घोड़सारी के किसानों की धान की फसल को खतरे में डालना है। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ आपदा प्रबंधन के तहत उपलब्ध संसाधनों से माइनर की सफाई कराने की मांग की।

किसान विकास मंच की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह से भी सहयोग की मांग की गई। क्षत्रबली सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए वह किसानों के साथ खड़े हैं।

गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक निर्णय लेते हुए कहा कि सिंचाई विभाग जल्द से जल्द घोड़सारी माइनर की सफाई और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करे। किसानों ने कहा कि उनकी आजीविका फसल पर निर्भर है और फसल को बाढ़ से बचाना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में अखिलेश तिवारी, प्रेम शंकर दुबे, अवधेश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र दूबे, कन्हैया सिंह, राम ललित तिवारी, प्रियांशु दुबे, सालिग्राम दूबे, सुदामा गुप्ता, सुदर्शन राम, दुखंती राम और परमेश्वर दूबे सहित किसान विकास मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र तिवारी ने की तथा संचालन राम अवध सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।