पंच एआई से समझौता निरस्त, विधान परिषद में सवाल के बाद सरकार ने दी जानकारी

पंच एआई से समझौता निरस्त, विधान परिषद में सवाल के बाद सरकार ने दी जानकारी

लखनऊ ( जनतंत्र मीडिया  )  उत्तर प्रदेश सरकार ने पंच एआई कंपनी के साथ हुए 25 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) को निरस्त कर दिया है। यह जानकारी औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विधान परिषद में लिखित जवाब के माध्यम से दी। मामला तब उठा जब वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कंपनी की वित्तीय क्षमता और एमओयू की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

एमएलसी ने पूछा था कि क्या केवल 50 लाख रुपये वार्षिक आय वाली कंपनी के साथ इतना बड़ा निवेश समझौता किया गया था और क्या उससे पहले वित्तीय व तकनीकी क्षमता की जांच कराई गई थी। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया कि शुरुआती चरण में निवेश आकर्षित करने के लिए नॉन-बाइंडिंग एमओयू किया जाता है।

सरकार के अनुसार नॉन-बाइंडिंग एमओयू किसी भी पक्ष पर बाध्यकारी नहीं होता। निवेशक की वित्तीय और तकनीकी क्षमता का विस्तृत मूल्यांकन तथा ड्यू डिलिजेंस बाद में नोडल एजेंसी द्वारा आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद किया जाता है।

 

(SOURCE: विधान परिषद)

#upnews #investment #ai #mlc #uttarpradesh

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।