योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सभी श्रमिकों को दिया जाएगा - के के राय खण्ड विकास अधिकारी दुदही।

योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सभी श्रमिकों को दिया जाएगा - के के राय खण्ड विकास अधिकारी दुदही।
कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया ) ब्लॉक सभागार दुदही में एक्शन एड एसोसिएशन और श्रमिक सुविधा केंद्र के द्वारा मजदूर अधिकार जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी के के राय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों ने सरकारी योजनाओं और रोजगार के साथ समस्याओं के समाधान के लिए खण्ड विकास अधिकारी से चर्चा किए। कार्यक्रम में असंगठित मजदूर, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहभागिता रही। खण्ड विकास अधिकारी केके राय ने श्रमिक सुविधा केंद्र की सराहना करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान किये और कहे कि 10 से 12 बजे तक कोई भी श्रमिक अपनी समस्याओं के साथ सीधे मुलाकात करें। समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आये न्याय मित्रों ने 22 फरवरी को दीवानी न्यायालय में लगने वाले वृहद विधिक जागरूकता कार्यक्रम में 44 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने की जानकारी दिये। 
रामवृक्ष गिरि ने श्रमिक सुविधा केंद्र के माध्यम से गांवों में नियमित आयोजित होने वाले सामाजिक सुरक्षा शिविर में भागीदारी कर श्रम पंजीयन, रिनुअल और ई श्रम पंजीयन के साथ अन्य योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन कराये जाने की जानकारी दिये। महिला कल्याण विभाग से नलिन सिंह जिला मिशन समन्वयक ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिये तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से जुड़कर बाल विवाह समाप्त करने में सहभागी बनने हेतु हस्ताक्षर भी कराए। रीता यादव वन स्टॉप सेंटर ने वन स्टॉप सेंटर के कार्य की जानकारी दिये। मानस मिश्रा ने चाइल्ड लाइन के कार्य और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिये। रामबहल सिंह, राजू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, मोतीलाल, रामानंद, सुनीता देवी, मुख देवी, रंभा देवी, रामविलास प्रसाद आदि ने गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराए जिस पर त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिये। कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक पीयूष कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी केके राय, रामवृक्ष गिरि, रीता यादव और नलिन सिंह और मानस मिश्रा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सबकी भूमिका निभाने का संदेश दिये।
इस अवसर पर अनीता देवी, हीरा, कमलेश प्रसाद, रीता, मूर्ति, गायत्री, लीलावती, लक्ष्मण, संतोषी अमरावती, हरदेव प्रजापति, उमेश प्रसाद, बांगुर आदि सैकड़ो श्रमिक उपस्थित रहे।
 
रामबृक्ष गिरि
समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र 
कुशीनगर।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।