आंधी-तूफान ने उजाड़ी मेहनतकश परिवार की उम्मीदेंसोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर टूटा आर्थिक संकट
आंधी-तूफान ने उजाड़ी मेहनतकश परिवार की उम्मीदें , सोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर टूटा आर्थिक संक
चकिया ( शिकारगंज ) 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान ने ताजपुर निवासी संजय पाल पुत्र रामलाल पाल के परिवार की मेहनत और उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया। खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में लगभग एक वर्ष पहले संजय पाल ने लोन लेकर सोलर आटा चक्की का व्यवसाय शुरू किया था।
मेहनत और लगन के दम पर उनका काम धीरे-धीरे अच्छा चलने लगा था और परिवार को आर्थिक सहारा मिलने लगा था। लेकिन प्रकृति की एक मार ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया।
तेज तूफान के दौरान दुकान की टीन सीट उड़कर सीधे सोलर पैनलों पर जा गिरी, जिससे कई पैनल टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे और चिंता में डूबा हुआ है। अब उनके सामने रोजी-रोटी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के पालन-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित सोलर कंपनी से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि संजय पाल दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें और परिवार का जीवन फिर से पटरी पर लौट सके।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है —
क्या इस मेहनतकश परिवार की मदद के लिए प्रशासन और सोलर कंपनी आगे आएगी?
रिपोर्ट ----- विवेक भारती
Comments
Post a Comment