नगर का हाल बेहाल, शिवस्थल "शिवालय" बना कूड़े का ढेर।

नगर का हाल बेहाल, शिवस्थल "शिवालय" बना कूड़े का ढेर।


ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)

 अहरौरा ( मिर्जापुर ) जनपद के अहरौरा क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित पट्टी कला मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग अपने भक्तों के इंतजार में अपेक्षित पड़ा हुआ है। वहां पड़े कूड़ा करकट गुटके के पन्नी मंदिर के दुर्गति का जीता जागता गवाह है। समाजसेवी विश्वजीत सिंह व शुभम् जायसवाल के संज्ञान में आने पर मंदिर की कायाकल्प हेतु लोगों से गुहार लगाया जा रहा है। मंदिर के नजदीक रहने वाले नत्थू सोनकर ने बताया की शिवलिंग काफी प्राचीन समय से यहां स्थापित है, उनकी सेवा पूजा जलजीरा साईं नाम के एक फकीर किया करते थे जिनका मृत्यु के उपरांत लोग जलजीरा साइ का मंदिर के सामने ही मजार बनाकर पूजा अर्चना करने लगे। दिन पर दिन लोग मंदिर का अनदेखा करते हुए लोग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मजार पर आकर चादर चढ़ा कर मन्नते मांगने लगे।

 मंदिर के इर्द-गिर्द कूड़ा कचरा गंदे नाले का पानी एकत्रित हो चुका है जिसका न नगर पालिका ध्यान दे रहा है और न स्थानीय बुद्धिजीवी ही कोई कदम उठा रहे हैं। नवनिर्मित पार्क के पास होने के बावजूद पार्क की बाउंड्री वहां से मोड़ दिया गया है यदि नगर पालिका प्रशासन चाहता तो मंदिर को भी अपने पार्क सीमा के अंदर लेकर विकास कर सकता था लेकिन मंदिर के इर्द-गिर्द रेलिंग लगाकर पार्क के सीमा से बाहर कर दिया गया है।
   स्थानीय बताते हैं कि 25 से 30 वर्ष पूर्व कुछ लोगों ने मंदिर का जीर्णोद्धार करने का प्रयास किया था लेकिन सामूहिक सहयोग न मिलने के कारण मंदिर का कार्य अधूरा रह गया। उस समय के किए गए प्रयास से मंदिर का पिलर दरवाजा और अल्प निर्मित चबूतरे का निर्माण कराया गया था, जो कि यथा स्थिति में आज भी बरकरार है। मंदिर के पुनर्जीर्णोधार के लिए समाजसेवी विश्वजीत सिंह, संजय सिंह,शुभम् जायसवाल, कृष्णा केसरी सबसे मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।