छह जनमुद्दों को लेकर चंदौली में सपा का विशाल धरना, सरकार पर साधा निशाना।

छह जनमुद्दों को लेकर चंदौली में सपा का विशाल धरना, सरकार पर साधा निशाना 

 चंदौली जिला के मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने छह प्रमुख जनमुद्दों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
धरने के दौरान सपा नेताओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। साथ ही गंगा कटान की समस्या को लेकर सरकार को घेरते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग भी की गई। इसके अलावा जल जीवन मिशन से जुड़े कर्मियों के मानदेय भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर पर भी राजनीतिक टिप्पणी की गई तथा सपा में टूट की खबरों को अफवाह बताया गया।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़ी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।