निर्माण मजदूर सामुहिक कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक हुआ आयोजित
सबको न्यूनतम मजदूरी और कार्य स्थल पर मिले सुरक्षा संसाधन।* अक्षैबर पासवान, जिला अध्यक्ष निर्माण श्रमिक कुशीनगर।
पडरौना नगर स्थित एक होटल सभागार में निर्माण श्रमिकों का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक का आयोजन अक्षैबर पासवान जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया जिसमें 125 श्रमिक सदस्यों की भागीदारी हुई।
श्रमिकों ने निर्माण श्रमिकों के कार्य, कार्य स्थल और परिवार में आने वालीं चुनौतियों पर चर्चा करते हुए न्यूनतम और समान मजदूरी, कार्य स्थल पर समस्त सुविधाएं, रोजगार और कौशल की आवश्यकताएं, श्रम पंजीयन और सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं, श्रमिक सम्मान योजनाओं का संचालन, श्रमिक परिवारों में सुविधाएं आवास, राशन कार्ड, बसावट की भूमि, घरौनी और मालिकाना हक, वैकल्पिक रोजगार, व्यक्तिगत सुरक्षा और सुरक्षा के यंत्र, दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्यवाहीं और सहयोग पर एक साथ मिलकर संबंधित और जिम्मेदार लोगों विभागों का ध्यान आकर्षित करने की योजना बनी।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों तक पहुंच और सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों का जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक का आयोजन एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र के सहयोग से किया गया जिसमें श्रमिकों को संबोधित करते हुए रामवृक्ष गिरि समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र ने कहा कि प्रत्येक श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए अपनी बात शासन प्रशाशन के समक्ष रखनी चाहिए जिससे कि सबके साथ सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रमिक को किसी योजना और जानकारी की आवश्यकता महसूस हो तो सीधे श्रमिक सुविधा केंद्र पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
अक्षैबर पासवान जिलाध्यक्ष निर्माण मजदूर संघ कुशीनगर ने कहा कि कुशीनगर में दस हजार निर्माण श्रमिकों की सदस्यता बढाई जाएगी और संगठन ग्राम और ब्लॉक स्तर पर गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबको न्यूनतम मजदूरी और कार्य स्थल पर समस्त प्रकार की सुरक्षा और संसाधन मिलना आवश्यक है। उपाध्यक्ष मिंकु देवी, जिला सचिव गायत्री देवी, सदस्य मनीष और मनीषा देवी, राजू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, दुर्गा देवी रामबहाल सिंह, मोतीलाल, रामबिलास प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर बृजेश प्रसाद, बच्ची देवी, तुरंती देवी, निर्मला, राजेंद्र, राजनाथ प्रसाद, विश्वनाथ यादव, राजनंदनी, मानती देवी, सुभाष पासवान, चंपा देवी, सरिता, कुंती, डॉक्टर प्रसाद, सुबास प्रसाद, अकली देवी, रामपति, गिरजा, रामबेलास, संकेसा, चनपाती, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
रामवृक्ष गिरि
सामाजिक कार्यकर्ता
Comments
Post a Comment