निर्माण श्रमिकों का श्रम पंजीयन आवश्यक* : रामवृक्ष गिरी श्रमिक सुविधा केंद्र।

निर्माण श्रमिकों का श्रम पंजीयन आवश्यक : रामवृक्ष गिरी श्रमिक सुविधा केंद्र।

 तमकुहीराज कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया )  श्रमिक सुविधा केंद्र और श्रम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में विकास खण्ड तमकुहीराज के सपही टड़वा पंचायत भवन पर सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन रामसकल यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर में रामवृक्ष गिरी समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया। श्रम विभाग के प्रतिनिधि रामेश चंद्रा ने पंजीयन की पात्रता और दस्तावेजों की जानकारी दिए।

 *पंजीकृत श्रमिकों के लिए क्या हैँ योजनाएँ :* 1. मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना के अंतर्गत पंजीकृत कामगार को रुपया 6000/ दो किस्त में और महिला कामगार को तीन माह का न्यूनतन वेतन + रु1000/ चिकिस्सा बोनस और प्रथम लड़का के जन्म होने पर रुपया 20000/ तथा लड़की के जन्म होने पर रूपाया 25000/ मिलता है वहीं पर बालिका मदद योजना के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय कन्या के होने पर रुपया 25000/ की सवाधि जमा मिलता है।
2.संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना में पंजीकृत श्रमिक के दो बच्चों तक रुपया 2000/ से 24000/ तक छात्रवृति मिलता है।
3.कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के दो पुत्रियों तक सामान्य विवाह हेतु रुपया 55000/ और सामूहिक विवाह के लिए रुपया 65000/ का अनुदान सहायता मिलता है। 
4.अटल आवासीय विद्यालय योजना में पंजीकृत श्रमिकों के दो बच्चों तक कक्षा 6 और 9 में नामांकन और 12 वीं तक पढ़ाई पूर्ण करने की सुविधा फ्री में मिलता है।

5.विमारी सहायता योजना में गंभीर वीमारी में आयुष्मान भारत योजना के समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति देय है। इस योजना के अंतर्गत पति पत्नी और अविवाहित बच्चे पुत्र पुत्रियां या 21 वर्ष से कम आयु के पुत्र सम्मिलित हैँ। इसमें कोई भी अधिकतम राशि नियत नहीँ किया गया है।

6.निर्माण कामगार, मृत्यु एवं दिब्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक के दुर्घटना फलस्वरुप मृत्यु की स्थिति में रुपया 5 लाख की धनराशि पांच किस्तों में देय है और रुपया 25000/ अंत्योष्ठी सहायता हेतु एक मुस्त देय है। पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु की स्थिति में रुपया 2 लाख किस्तों में सहयता देय है। अपंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना के फलस्वरुप हुए मृत्यु पर रुपया 1 लाख एक मुस्त देय है। पूर्ण दिब्यांगता की स्थिति में रुपया 4 लाख की धनराशि 4 वर्षों तक किस्तों में देय है।

इस अवसर पर अनिरुद्ध यादव सहज़ सेवा केंद्र, कृति भारती पंचायत सहायक, रामबहाल सिंह एक्शनएड एसोसिऐशन, राजू प्रसाद एचआरडी, बिसर्जन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, कमल यादव, हसीना, अमरुन, नगीना, ब्रम्हा, अंगद और धमेन्द्र आदि 5 दर्जन से अधिक श्रमिक उपस्थिति रहे।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर मारपीट के आरोपियों पर एससी/एसटी मुकदमा दर्ज