शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज कुशीनगर ने 100 दिवसीय पॉश जन जागरूकता अभियान का किया सुभारम्भ
8 अगस्त 2025, कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया ) पॉश अधिनियम के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता बहुत ही आवश्यक है। शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी . एडीजे महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थलों के निर्माण सभी नियोक्ताओं की जिम्मेदारी*
रामवृक्ष गिरि समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र
आज कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के अंतर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ समावेसी कार्यस्थल निर्माण तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया के प्रति जन जागरण के लिए 100 दिवसीय पॉश जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने किया और कहे की पॉश अधिनियम के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता बहुत ही आवश्यक है।
एक्शनएड और श्रमिक सुविधा केंद्र के द्वारा यह चलाया जाने वाला अभियान जागरूकता स्तर बढ़ाने और निवारण प्रक्रिया को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह क़ानून महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण का अधिकार देता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे आयोजनों में हमेशा सहयोग करता रहेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रामवृक्ष गिरि ने कहा कि एक्शनएड द्वारा 100 दिवसीय पॉश जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों में 24 जुलाई 2025 से चला रहा है जिसकी शुरुआत राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा चारु चौधरी ने ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग से किया। जनपद कुशीनगर में आज इसका शुभारम्भ किया जा रहा है जो 100 दिनों तक चलेगा और इसके अंतर्गत विभिन्न गाँवों, ब्लॉकों, स्कूल कॉलेजों और संस्थानों में जागरुकता कार्यक्रम बैठक, गोष्ठी, चर्चा और प्रशिक्षण आदि आयोजित किया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि इस क़ानून में महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थलों के निर्माण सभी नियोक्ताओं की जिम्मेदारी है। वन स्टाप सेंटर की मैनेजर रीता यादव ने कार्यस्थल, यौन शोषण शिकायत निवारण प्रणाली और ई-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दिया। जिला मिशन समन्वयक नलिन सिंह ने आतंरिक समितियों और उसके कार्य और दायित्व पर जानकारी दिए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजक डॉ वीना कुमारी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं बच्चियों और समाज के अन्य ब्यक्तियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण देने के लिए अच्छा पहल है। हम पूरे अभियान में सहयोगी रहेंगे।
उमेश उपाध्याय प्रधानाचार्य बुद्धा इंटर कॉलेज ने कहा कि निश्चित रूप से यह अभियान जनपद में महिलाओं के प्रति एक सुखद वातावरण तैयार करेगा।
इस अवसर पर वेद प्रकाश मिश्रा NCC शिक्षक, लक्ष्मी नारायन, वरुण कुमार राय, जमीर अहमद सिद्दकी, शम्भू राव, अशोक उपाध्याय, सूर्य प्रकाश, एच आरडी दर्गा, राजू प्रसाद, सामुदायिक कार्यकर्त्ता रामबहाल सिंह, डलसा लेखाकार विजय मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीती सिंह, वंदना कुशवाहा, नर्मदा देवी, असंगठित मजदूर यूनियन कुशीनगर के अध्यक्ष अक्षयबर पासवन आदि सैकड़ो प्रतिभागी व बालक बालिकायें उपस्थित रहे।
रामवृक्ष गिरि
समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र/ एक्शन एड एसोसिएशन कुशीनगर।
Comments
Post a Comment