प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सवाल करने का अधिकार है - शिवाजी राय
पडरौना, कुशीनगर / असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक न्याय और सरकारी योजनाओं तक पहुंच के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पडरौना नगर स्थित एक होटल सभागार में किया गया जिसमें 75 श्रमिक 38 पुरुष और 37 महिला श्रमिक शामिल हुए। रामवृक्ष गिरि ने कुशीनगर और अन्यत्र जगहों पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की स्थितियों पर प्रकाश डाले तथा श्रमिक सुविधा केंद्र की श्रमिकों योजनाओं तक पहुंच और मार्गदर्शन की भूमिका पर चर्चा किए। उन्होंने बताया कि श्रमिकों में सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं की जागरूकता के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र तत्पर है। समय समय पर गांव और श्रमिकों के बीच जागरूकता शिविर, अभियान और प्रशिक्षण का आयोजन करता है तथा आप का सीधे पहुंच विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों तक बने इसके लिए समन्वय का कार्य करता है।
श्रमिकों को संबोधित शिवाजी राय कहे कि आप सभी श्रमिक अपने और अपने आस पास घटित घटनाओं और समस्याओं को संबंधित विभिन्न विभागों तक पहुंचकर अपनी बात कहें।
प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सवाल करने का अधिकार है। कामरेड अयोध्या लाल श्रीवास्तव कहे कि मजदूरों का कोई एक क्षेत्र एक भाग नहीं है। मजदूरों के लिए सारी दुनिया एक समान है। अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास कर अपने परिवार और देश का विकास करें। सरकार मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटन करें।
इस अवसर पर दिनेश प्रसाद, रामबहाल सिंह, राजू प्रसाद, दुर्गा देवी, पारस प्रसाद, अक्षयबर पासवान, पानमती देवी, सुनैना, इंद्रावती देवी, रामबिलास, उपेंद्र कुमार, मुंशी यादव, देहारी प्रसाद, महेश कुमार, सुरेश प्रसाद, आनंद खरवार, रम्भा देवी, घरभरन प्रसाद, हरदेव प्रजापति, सहोदरी देवी, कुंती देवी, आशा देवी, रीता देवी, रबड़ी देवी, राधिका बसफोर, राजेश बसफोर रामानंद गीत देवी आदि मजदूर उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment