वोट चोर, गद्दी छोड़ आह्वान के साथ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर
पत्रकार अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)
अहरौरा ( जनतंत्र मीडिया ) मिर्जापुर। प्रदेश आह्वान पर सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या मे जन जागरण साइकिल यात्रा निकाली गई जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद केशरी व पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद यादव साइकिल यात्रा के प्रभारी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बिका हुआ है और भाजपा से मिला हुआ है चुनाव आयोग एवं भाजपा में कोई फर्क नहीं रहा है। वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ हम लोग पूरे नगर में साइकिल जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को संदेश दिए कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाएंगे और केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे है साइकिल यात्रा में उपस्थित प्रमुख लोगों में राम जी त्रिपाठी,हाफिज रोशन अली, बाबूलाल प्रजापति मजदूर सभा नगर अध्यक्ष,मुरारी यादव , डॉ मोo इस्लाम नगर महासचिव मोहन यादव ,रजायत खान युवजन सभा नगर अध्यक्ष,रामभरोस यादव ,रिजवान अहमद,अनिल केशरी,सफीक अहमद ,किस्मत कुशवाहा,शमशेर अली, राजेश पटेल,रमजान अली,राजेश मौर्या,अब्दुल समद,संदीप मौर्या,मो अजीम, रियाज अहमद,गोपाल सोनकर,इनामुल हसन सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment