पण्डी में टाइल्स के नाम पर लाखों की लूट फिर भी अधिकारी मौन क्योंग्राम सभा पंडी में हैंड पंप रिबोर के नाम पर लाखों की लूट,
पण्डी में टाइल्स के नाम पर लाखों की लूट फिर भी अधिकारी मौन क्यों
ग्राम सभा पंडी में हैंड पंप रिबोर के नाम पर लाखों की लूट,
पड़ी पंचायत भवन में टाइल्स के लगाने के नाम पर लाखों का गमन
चकिया ( जनतंत्र मीडिया ) विकासखंड चकिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा पंडित में रिबोर और पंचायत भवन टाइल्स के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा लाखों का लूट खसोट किया गया , आपको बताते चले की ग्राम सभा में हैंड पंप रिबोर के नाम पर ग्राम प्रधान ने पांच सालों में सरकारी पैसों की भारी लूट की है इतना ही नहीं ग्राम सभा के सचिवालय में टाइल्स लगने के नाम पर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने लाखों का गमन किया है जिसमें ब्लॉक के अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे है, आपको बताते चलें कि ग्राम सभा पंडी में कई ऐसे काम किए गए है इसका जमीन पर की अस्तित्व नहीं है सिर्फ कागजी कार्यवाही की गई है, फिर भी ब्लॉक के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की, अब देखना यह रह गया है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद भी उच्चाधिकारी कोई कार्यवाही करते है कि नहीं।
Comments
Post a Comment