थाना को0देहात पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को0देहात पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
    
ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर  अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)

मीरजापुर / थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः02.12.2025 को एक महिला द्वारा विपक्षीगण के विरूद्ध वादिनी को ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा मारने पीटने एवं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-524/2025 धारा 64(1),87,115(2),351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत दुर्गापुर चौराहा के पास से नामजद अभियुक्त आदेश कुमार बिन्द पुत्र लल्लन बिन्द निवासी धन्नीपट्टी(दुर्गापुर)थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।