जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया में स्थित क्रेशर प्लांट में एक युवक की हुई मौत। शव को प्लांट पर रखकर किया प्रदर्शन।
जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया में स्थित क्रेशर प्लांट में एक युवक की हुई मौत। शव को प्लांट पर रखकर किया प्रदर्शन।
ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)
अहरौरा / मिर्जापुर बता दे कि मृत्युंजय उर्फ मंतू मौर्य पुत्र श्यामजी मौर्य उम्र 28 वर्ष निवासी कोइरानबाजार अहरौरा दिनांक 28/11/2025 को रोज की भांति क्रेशर प्लांट पर गाड़ी लोड करवाने गया, जहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पर गई जहां पर चिकित्सक अभिषेक द्वारा युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं परिवार वालों का आरोप है कि युवक की मौत प्लांट पर ही हो गई थी लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले को दूसरी दिया में मोड़ दिया।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्थित क्रेशर प्लांट के मालिक रमेश बहेलिया बीजेपी के नेता है, इसलिए कुछ नहीं किया जा रहा।
मौके पर उपस्थित लोगों की बात करें तो अनेकों प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक को मार कर फेंका गया है और वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लोडर से दब कर मौत हुई है।
उपरोक्त मामले में sdm चुनार राजेश वर्मा द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त मामला क्रेशर प्लांट पर नहीं हुआ है, ट्रक से एक्सीडेंट के कारण युवक की मृत्यु हुई है। ट्रक व ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर स्थिति सामान्य है।
Comments
Post a Comment