खदान पर निगरानी करने जा रहे मजदूर को पोकलेन ने मारा धक्का मौत , ग्रामीणों ने किया हंगामा मामला मुवावजे के बाद सुलह मे बदला
खदान पर निगरानी करने जा रहे मजदूर को पोकलेन ने मारा धक्का मौत , ग्रामीणों ने किया हंगामा मामला मुवावजे के बाद सुलह मे बदला
अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) ब्यूरो चीफ
अहरौरा मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया ) थाना क्षेत्र के मगन दीवाना पहाड़ी के समीप पत्थर खदान में मुंशी काम करने वाला युवक जय हिंद यादव उर्फ गोलू की पोकलेन के धक्के से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जय हिंद यादव उर्फ गोलू पुत्र मुन्ना उम्र 30वर्ष निवासी मुबारकपुर चकिया जनपद चंदौली का मूल निवासी था। ग्रामीणों के अनुसार श्याम सिंह के खदान में मुंशी का कार्य करता था आज प्रातः खदान में बाइक से आ रहा था वही बगल से गुजर रहे पोकलेन से धक्का लगने से उसकी मौत हो गई जिस पर खदान संचालक के कर्मचारियों द्वारा उसके लाश को परिजनों को बिना बताए दवा इलाज के लिए कहीं ले जा रहे थे जिस पर परिजन एवं ग्रामीण हंगामा करने लगे एवं मौके पर ही खदान संचालक को बुलाने की मांग करने लगे।
हंगामा की सूचना पर एसडीएम चुनार क्षेत्रधिकारी चुनार समेत तीन थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने के साथ भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक खदान संचालक के प्रतिनिधि एवं मृतक के परिजनों से मुआवजे को लेकर बातचीत जारी थी।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि घटना कि जानकारी प्राप्त हुई है घटना के बाद ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया गया मुवावजे के रूप मे खदान संचालक के तरफ से 25लाख मृतक की पत्नी के खाते मे डाल दिया गया है शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है शांति व्यवस्था कायम है
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही घटना स्थल पर पहुचे पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि खदान संचालक द्वारा उक्त खदान को जहां मृतक की पोकलेन की चपेट में आने से मौत हुई है उक्त खदान को खदान संचालक ने सोनभद्र के ओबरा निवासी को पेटी पर कार्य करने हेतु 6माह पूर्व दिया था और जिस मजदूर की मौत हुई है वह भी उक्त संचालक के अधीन कार्य करता था तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments
Post a Comment