Posts

उचेहरा में आरसीसी सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, ठेकेदार ऋषि चौहान की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Image
उचेहरा में आरसीसी सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, ठेकेदार ऋषि चौहान की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल मानकों को ताक पर रखकर सड़क निर्माण कराने का आरोप, सफेद गिट्टी और मिट्टीयुक्त बालू के इस्तेमाल की शिकायत; एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश। चकिया, चंदौली। तहसील क्षेत्र के उचेहरा गांव में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ठेकेदार ऋषि चौहान की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। शिकायत के मुताबिक, सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप गिट्टी और बालू के स्थान पर सफेद गिट्टी तथा मिट्टीयुक्त बालू का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठना लाजिमी है। सरकारी धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता से समझौता आखिर किसके संरक्षण में हो रहा है? निर्माण सामग्री की गुण...

चकिया में सिंचाई विभाग की लापरवाही! भोका बंधी का पानी लगातार बहने से किसानों की फसलों पर संकट, आखिर नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Image
🚨 चकिया में सिंचाई विभाग की लापरवाही! भोका बंधी का पानी लगातार बहने से किसानों की फसलों पर संकट, आखिर नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? चकिया (चंदौली)। एक तरफ जहां पिछले तीन दिनों से तूफानी हवाओं और लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं दूसरी तरफ सिंचाई विभाग की कथित लापरवाही किसानों की चिंता और बढ़ा रही है। चकिया विकासखंड के शिकारगंज स्थित भोका बंधी का पानी लगातार बहने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पानी के लगातार बहाव के बावजूद सिंचाई विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। 🌧️ बारिश और बंधी के पानी ने बढ़ाई किसानों की चिंता पिछले तीन दिनों से खराब मौसम के चलते किसान पहले ही अपनी फसलों को लेकर परेशान हैं। ऐसे में भोका बंधी से लगातार पानी बहने की शिकायत ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। किसानों को आशंका है कि यदि पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा, तो खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कई किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच सकती हैं।...

चकिया में सरकारी अस्पताल के बगल में संचालित सर्वेश्वरी हॉस्पिटल पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल

Image
कथित अनियमितताओं के बीच मरीजों की सुरक्षा पर चिंता, अस्पताल के पंजीकरण, डॉक्टरों की योग्यता और प्रशिक्षित स्टाफ की जांच कराने की उठी मांग चकिया (चंदौली)। उत्तर प्रदेश सरकार एक ओर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताती है, वहीं दूसरी ओर चंदौली जनपद के चकिया में निजी अस्पतालों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आ रही शिकायतों के बीच सरकारी अस्पताल के समीप संचालित सर्वेश्वरी हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल में निर्धारित मानकों के अनुपालन, पंजीकरण, डॉक्टरों की योग्यता और प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि चकिया क्षेत्र में मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और डिजिटल पोर्टलों पर खबरें प्रकाशित होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में विभाग की निगरानी व्यवस्था और शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाव...

बेलगाम ट्रेलर ने ली 72 वर्षीय दुकानदार की जान! गुमटी में टक्कर मार माइनर में गिरा वाहन, 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Image
बेलगाम ट्रेलर ने ली 72 वर्षीय दुकानदार की जान! गुमटी में टक्कर मार माइनर में गिरा वाहन, 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव शिकारगंज (चकिया), चंदौली। क्षेत्र के शिकारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क किनारे गुमटी लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले 72 वर्षीय दुकानदार की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UP 78 HN 0148 ने गुमती में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद गुमटी और दुकानदार समेत ट्रेलर सड़क किनारे स्थित माइनर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ट्रेलर के नीचे दबा मिला शव हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। ट्रेलर और दुकानदार के माइनर में फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई भारी वाहनों की मदद लेने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य में लंबा समय लगा। आखिरकार करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला ...

प्रतिबंधित मार्ग पर बेलगाम ट्रेलर का कहर गुमती में टक्कर मार दुकानदार समेत नहर में गिरा वाहन, दुकानदार की तलाश जारी

Image
प्रतिबंधित मार्ग पर बेलगाम ट्रेलर का कहर! गुमटी में टक्कर मार दुकानदार समेत नहर में गिरा वाहन, दुकानदार की तलाश जारी शिकारगंज (चकिया), चंदौली वाहन संख्या UP 78 HN 0148 से हादसे की सूचना, ट्रेलर के नीचे दुकानदार के दबे होने की आशंका; भारी वाहनों के संचालन पर उठे गंभीर सवाल। शिकारगंज (चकिया), चंदौली। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चकिया की तरफ से आ रही वाहन संख्या UP 78 HN 0148 ने सड़क किनारे स्थित एक गुमती में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुमटी और दुकानदार नहर की ओर जा गिरे। हादसे के बाद से दुकानदार का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकानदार ट्रेलर के नीचे दबा हो सकता है। हालांकि, उनकी वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे के बाद मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिकारगंज चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। दुकानदार को सुरक्षित...

अमदहा में गूंजा कांशीराम साहब का संदेश—‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’

Image
अमदहा में गूंजा कांशीराम साहब का संदेश—‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ 20वें परिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की रक्षा का संकल्प; महेंद्र कुमार राव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल नौगढ़ (चकिया), चंदौली।   बहुजन समाज के राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले मान्यवर कांशीराम साहब के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर चकिया विधानसभा क्षेत्र के नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत अमदहा ग्राम पंचायत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव ने अपने संबोधन में वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया। बहुजन समाज की हिस्सेदारी पर दिया जोर मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार राव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता और न्...

राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने चकिया विधान सभा को लगाया विजय तिलक , PDA जन पंचायत में उमड़ा जन सैलाब

Image
समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवां, पीडीए जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब  ,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने चकिया विधान सभा को लगाया विजय तिलक  राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने चकिया विधानसभा में सामाजिक भागीदारी, संविधान और अधिकारों का उठाया मुद्दा चकिया, चन्दौली ( जनतंत्र मीडिया )   सोनहुल स्थित गणपति कॉम्प्लेक्स लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जुटी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आयोजन को खासा चर्चा में ला दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने पीडीए की अवधारणा, सामाजिक भागीदारी, संविधान एवं नागरिक अधिकारों को लेकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। राजेश कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और समान भागीदारी जैसे विषयों पर जनता के ...

तीन दिन से अंधेरे में खिलची गांव, 11 हजार वोल्ट की टूटी लाइन बनी जान का खतरा

Image
तीन दिन से अंधेरे में खिलची गांव, 11 हजार वोल्ट की टूटी लाइन बनी जान का खतरा शहाबगंज ( जनतंत्र मीडिया  ) विकासखंड शहाबगंज अंतर्गत खिलची गांव में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत समस्या को दुरुस्त कराने के लिए अवर अभियंता विनोद कुमार यादव एवं लाइनमैन कमलेश को फोन किया गया, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह और अमन सिंह ने विद्युत विभाग के एसडीओ अमर सिंह को मामले से अवगत कराया। वहीं किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टूटे हुए तार को तत्काल दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र इलिया का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विद्युत विभ...

चकिया में 2027 की सियासी चौसर पर महेंद्र राव की दस्तक, सपा में दावेदारी से बढ़ी हलचल

Image
चकिया में 2027 की सियासी चौसर पर महेंद्र राव की दस्तक, सपा में दावेदारी से बढ़ी हलचल संगठनात्मक अनुभव, पंचायत की राजनीति और चुनावी सक्रियता को बनाया आधार; पार्टी नेतृत्व के सामने रखा राजनीतिक-सामाजिक सफर चंदौली। चकिया विधानसभा क्षेत्र-383 (सुरक्षित) में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी में संभावित दावेदारों की सक्रियता के बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपना राजनीतिक एवं सामाजिक परिचय रखते हुए दावेदारी के लिए अपना आधार प्रस्तुत किया है। उनके बायोडाटा में लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ पंचायत राजनीति, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न चुनावों में निभाई गई जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है। महेंद्र राव की सक्रियता ने चकिया की स्थानीय सियासत में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चल रही चर्चाओं को भी नया विषय दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशी चयन को लेकर कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। संगठनात्मक जिम्मेदारियों का लंबा अनुभव महेंद्र राव के राजनीतिक सफर की शुरुआत सं...

संदीप कुमार बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव चकिया विधानसभा प्रभारी के लिए भी हुए नामित , महेंद्र राव ने दी बधाई

Image
संदीप कुमार बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव चकिया विधानसभा प्रभारी के लिए भी हुए नामित , महेंद्र राव ने दी बधाई चकिया ( जनतंत्रेडिया )  चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का संदीप कुमार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें विधानसभा चकिया का प्रभारी भी नामित किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा संदीप कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, PDA को एकजुट करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा के साथ दी गई है। चकिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संदीप कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महेंद्र राव ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संदीप कुमार संगठन को मजबूती प्रदान करने...

घोड़सारी माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनीबाढ़ से फसल बर्बादी की आशंका, किसान विकास मंच ने आयोजित की किसान गोष्ठी

Image
घोड़सारी माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी बाढ़ से फसल बर्बादी की आशंका, किसान विकास मंच ने आयोजित की किसान गोष्ठी शहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज अंतर्गत घोड़सारी गांव के भवानी मंदिर प्रांगण में किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं की ओर से बाढ़ की समस्या एवं उससे होने वाली फसल की बर्बादी से बचाव को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में घोड़सारी माइनर की लंबे समय से सफाई न होने पर किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जताई। किसान विकास मंच के कार्यकर्ता उमाशंकर दूबे ने कहा कि घोड़सारी माइनर को सिंचाई विभाग ने लावारिस हालत में छोड़ दिया है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से आज तक माइनर की समुचित सफाई नहीं कराई गई। किसानों के लगातार आग्रह के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी दो बार निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया। कन्हैया सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। फसल बर्बाद होने से कई परिवारों के सामने घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि यदि समय रह...

सिंचाई विभाग की लापरवाही से डूबी किसानों की फसलें, गुलाल बांध के तीनों फाटक खोलने पर उठे सवाल

Image
सिंचाई विभाग की लापरवाही से डूबी किसानों की फसलें, गुलाल बांध के तीनों फाटक खोलने पर उठे सवाल चार दिनों से लगातार बहाया जा रहा बांध का पानी, खेतों में जलभराव से किसान परेशान — किसानों ने पूछा, आखिर इतनी जल्दी पानी छोड़ने की क्या थी जरूरत? शिकारगंज/चकिया ( जनतंत्र की आवाज ) एक तरफ लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर सिंचाई विभाग द्वारा गुलाल बांध के तीनों फाटक खोल दिए जाने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पिछले करीब चार दिनों से बांध का पानी लगातार बहाए जाने के कारण आसपास के खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई किसानों की फसलें पानी में डूब गई हैं, जबकि बड़ी संख्या में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का आरोप है कि जब क्षेत्र पहले से ही भारी बारिश और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे समय में बांध के तीनों फाटक खोलकर पानी का अनावश्यक बहाव कराया जाना समझ से परे है। किसानों के मुताबिक बांध पूरी तरह भरने में अभी लगभग तीन फीट पानी की गुंजाइश बाकी थी, इसके बावजूद सिंचाई विभाग द्वारा पानी छ...

🌊 मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी

Image
🌊 मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी तटवर्ती इलाकों में अलर्ट, विंध्याचल की निर्माणाधीन पैड़ी डूबी मिर्जापुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने मिर्जापुर के तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग के अनुसार गंगा का जलस्तर करीब 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलस्तर 73.68 मीटर दर्ज किया गया है।  जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर, जबकि खतरे का निशान 77.724 मीटर निर्धारित है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है।  विंध्याचल की पैड़ी पानी में डूबी जलस्तर बढ़ने का असर विंध्याचल में भी दिखाई देने लगा है। यहां निर्माणाधीन विंध्य की पैड़ी पूरी तरह गंगा के पानी में डूब गई है। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।  37 बाढ़ चौकियां सक्रिय संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिले की सभी 37 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। तटवर्ती इलाकों में अधिकारियों और कर्मचारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से नदी क...

मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में मिली लाइसेंसी पिस्टल, जांच के दौरान हुआ अचानक फायर।

Image
मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में मिली लाइसेंसी पिस्टल, जांच के दौरान हुआ अचानक फायर। वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक एक राउंड गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके ट्रैवल बैग में लाइसेंसी पिस्टल रह गई थी। सुरक्षा जांच के दौरान बैग में हथियार मिलने पर उसकी जांच की जा रही थी। इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई। फायरिंग में बिहार के गया निवासी सुरक्षा सहायक सुमन कुमारी के दोनों पैरों की जांघ में गोली लगी, जबकि नालंदा निवासी रोहित राज के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई। एयरपोर्ट प्रशासन ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घटना ...

पंच एआई से समझौता निरस्त, विधान परिषद में सवाल के बाद सरकार ने दी जानकारी

Image
पंच एआई से समझौता निरस्त, विधान परिषद में सवाल के बाद सरकार ने दी जानकारी लखनऊ ( जनतंत्र मीडिया  )  उत्तर प्रदेश सरकार ने पंच एआई कंपनी के साथ हुए 25 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) को निरस्त कर दिया है। यह जानकारी औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विधान परिषद में लिखित जवाब के माध्यम से दी। मामला तब उठा जब वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कंपनी की वित्तीय क्षमता और एमओयू की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। एमएलसी ने पूछा था कि क्या केवल 50 लाख रुपये वार्षिक आय वाली कंपनी के साथ इतना बड़ा निवेश समझौता किया गया था और क्या उससे पहले वित्तीय व तकनीकी क्षमता की जांच कराई गई थी। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया कि शुरुआती चरण में निवेश आकर्षित करने के लिए नॉन-बाइंडिंग एमओयू किया जाता है। सरकार के अनुसार नॉन-बाइंडिंग एमओयू किसी भी पक्ष पर बाध्यकारी नहीं होता। निवेशक की वित्तीय और तकनीकी क्षमता का विस्तृत मूल्यांकन तथा ड्यू डिलिजेंस बाद में नोडल एजेंसी द्वारा आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद किया जाता है।   (SOURCE: विधान परिषद) #upnews #invest...

प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में पहली कक्षा के छात्र की पिटाई का आरोप, कार्रवाई की मांग

Image
ब्रेकिंग न्यूज़ प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में पहली कक्षा के छात्र की पिटाई का आरोप, कार्रवाई की मांग चकिया, चंदौली।  प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में एक शिक्षक पर पहली कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि छात्र को गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि विद्यालय के शिक्षक संजीव तिवारी ने छात्र के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना के बाद परिजनों ने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला बच्चों के अधिकारों और विद्यालयों में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर माना जाएगा। जनतंत्र मीडिया संबंधित प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग करता है। ब्यूरो रिपोर्ट : जनतंत्र मीडिया

प्रतिबंधित मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, राहगीरों व स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Image
प्रतिबंधित मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, राहगीरों व स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा चकिया (शिकारगंज), चंदौली। चकिया–अहरौरा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद ओवरलोड ट्रकों और ट्रेलरों का संचालन लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई है। शिकारगंज बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक तेज रफ्तार से दौड़ते ओवरलोड वाहनों के कारण लोगों में भय का माहौल बना रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह के समय बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रक और ट्रेलर बाजार क्षेत्र में भी बिना रफ्तार नियंत्रित किए गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि प्रतिबंधित मार्ग पर वाहनों का संचाल...

🚨 बड़ी सफलता: ज्वेलर्स लूटकांड का ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा गया

Image
🚨 बड़ी सफलता: ज्वेलर्स लूटकांड का ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा गया चंदौली ( जनतंत्र मीडिया  ) चकिया पुलिस ने ज्वेलर्स पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामी वांछित आरोपी रोहन पाण्डेय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। यह मामला 31 अक्टूबर 2025 का है, जब बैरी बाजार स्थित संजय ज्वेलर्स के संचालक जितेन्द्र कुमार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर गांव के पास बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य वांछित आरोपी रोहन पाण्डेय फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। चकिया पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी क...

सम्पादकीय / आज की राजनीति: सत्ता नहीं, जनता सबसे बड़ी प्राथमिकता हो ..... विवेक भारती

Image
                                 सम्पादकीय आज की राजनीति: सत्ता नहीं, जनता सबसे बड़ी प्राथमिकता हो भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहाँ सरकारें जनता के विश्वास से बनती हैं और जनता के विश्वास से ही बदलती भी हैं। इसलिए राजनीति का मूल उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। आज जब देश विकास की नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है, तब यह आवश्यक है कि राजनीति का केंद्र चुनावी नारों से हटकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, महंगाई और सुशासन जैसे मूलभूत मुद्दों पर हो। राजनीति का उद्देश्य जनसेवा हो लोकतंत्र में चुने गए जनप्रतिनिधि केवल कानून बनाने के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए चुने जाते हैं। जनता उनसे पारदर्शिता, ईमानदारी, जवाबदेही और संवेदनशील नेतृत्व की अपेक्षा करती है। चुनावी वादे तभी सार्थक हैं जब वे धरातल पर दिखाई दें। शिक्षा: विकास की पहली शर्त यदि किसी राष्ट्र को मजबूत बनाना है, तो उसकी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा। गुणवत्ताप...

रामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ अभियान चलाकर 9 लाख रुपए की धनराशि सुरक्षित वापसी कराया

Image
ब्रेकिंग न्यूज़ | रामपुर रामपुर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी का शिकार हुए एक युवक के यूट्यूब चैनल का एक्सेस वापस दिलाया और चैनल से प्राप्त ₹9,79,858 की पूरी धनराशि भी सुरक्षित रिकवर करा दी।  पीड़ित ने शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके बेटे के यूट्यूब चैनल का एक्सेस अपने कब्जे में लेकर कमाई पर भी नियंत्रण कर लिया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम ने तकनीकी जांच के जरिए त्वरित कार्रवाई की। जांच के बाद पीड़ित का यूट्यूब चैनल और उससे प्राप्त ₹9,79,858 की राशि वापस दिला दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ित ने रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी के कहने पर संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर पोर...