राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने चकिया विधान सभा को लगाया विजय तिलक , PDA जन पंचायत में उमड़ा जन सैलाब
समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवां, पीडीए जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब ,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने चकिया विधान सभा को लगाया विजय तिलक
राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने चकिया विधानसभा में सामाजिक भागीदारी, संविधान और अधिकारों का उठाया मुद्दा
चकिया, चन्दौली ( जनतंत्र मीडिया ) सोनहुल स्थित गणपति कॉम्प्लेक्स लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जुटी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आयोजन को खासा चर्चा में ला दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने पीडीए की अवधारणा, सामाजिक भागीदारी, संविधान एवं नागरिक अधिकारों को लेकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
राजेश कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और समान भागीदारी जैसे विषयों पर जनता के बीच लगातार संवाद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। चकिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार आयोजित हो रहे पीडीए कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के बीच संवाद का सिलसिला आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, टोनी खरवार, अश्विनी सोनकर, सदर मुश्ताक साहब, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, कमलेशपति कुशवाहा, श्रीकांत मौर्या, चंद्र प्रकाश नारायण खरवार, देवा सरकार, रोहित मेहता, अंकेश कुशवाहा, रवि मौर्या, मुकेश मौर्या, रविन्द्र मौर्या एवं सूरज मौर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
पीडीए जन पंचायत में उमड़ी भीड़ के बीच सामाजिक भागीदारी, संविधान, अधिकार और जनसंवाद जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
Comments
Post a Comment