बाटी चोखा रेस्टोरेंट के मैनेजर ने किचन में लगाई फांसी,मौत।
जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)
अहरौरा मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया ) अहरौरा थाना क्षेत्र में स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट से एक चौकाने वाली घटना सामने आया, जहां रेस्टोरेंट के मैनेजर ललित तिवारी उम्र 48 वर्ष का शव रेस्टोरेंट के किचन में चली फंदे से लटका मिला। उक्त घटना रविवार सुबह की है, जहां रेस्टोरेंट मैनेजर का शव किचन में फंदे से लटका मिला। रेस्टोरेंट के किचन स्टाफ ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत अन्य कर्मचारियों को सूचित किया। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर अहरौरा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ले गई, जहां पर डाक्टर मनोज सिंह ने मैनेजर ललित तिवारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक ललित तिवारी जनपद सीतापुर के लहरपुर के मतुवा सुरईया का रहने वाला था। मृतक मैनेजर ललित तिवारी के दो पुत्र और एक पुत्री है,जो अपनी मां के साथ घर पर रहते है। सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह रेस्टोरेंट मैनेजर ललित तिवारी को रेस्टोरेंट में टहलते हुए देखा गया था। वह किचन की तरफ गए और काफी देर तक वापस नहीं लौटे। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तुरंत रेस्टोरेंट के प्रोo सिद्धार्थ दुबे और दिवाकर पाण्डेय को उक्त घटना की जानकारी दिया। उपरोक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक अहरौरा अजय सेठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नही हो सका है।पुलिस रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूछताछ कर रही है।
Comments
Post a Comment