लकी नंबर ही बना विजय रुपानी का अन लकी नंबर , पहली कार से लेकर सालों पुराने स्कूटर का नंबर '1206'... लकी नंबर ही बन गया विजय रुपाणी के लिए सबसे अनलकी

विवेक भारती 

अहमदाबाद ( जनतंत्र मीडिया ) विजय रुपाणी के लिए गुरुवार को उनका सबसे लकी नंबर '1206' ही अनलकी साबित हो गया. विजय रुपाणी की पहली कार और वर्षों पुराने स्कूटर, दोनों का नंबर 1206 ही था. वह इस नंबर को अपने लिए बेहद शुभ मानते थे. आज भी यह कार और स्कूटर उनके घर के बाहर पार्क है. लेकिन, संयोग की बात है कि गुरुवार की तारीख भी 12-06 थी जो उनके जीवन का अंतिम दिन बन गई.

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश से पूरा देश सदमे में है. इस विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे. वह अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने जा रहे थे. विजय रुपाणी के निधन की तारीख यानी 12 जून या 12-06 से जुड़ा एक संयोग सामने आया है.

पूर्व सीएम इस नंबर को अपने लिए लकी मानते थे. '1206', यह नंबर उनके लिए इतना खास था कि उनकी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से यही रहा. लेकिन गुरुवार को यही संख्या उनके लिए अशुभ साबित हो गई.   

विजय रुपाणी के लिए गुरुवार को उनका सबसे लकी नंबर '1206' ही अनलकी साबित हो गया. विजय रुपाणी की पहली कार और वर्षों पुराने स्कूटर, दोनों का नंबर 1206 ही था. वह इस नंबर को अपने लिए बेहद शुभ मानते थे. आज भी यह कार और स्कूटर उनके घर के बाहर पार्क है. लेकिन, संयोग की बात है कि गुरुवार की तारीख भी 12-06 थी जो उनके जीवन का अंतिम दिन बन गई.

घर के आसपास छाया सन्नाटा

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही विजय रुपाणी के घर के आसपास बाहर सन्नाटा छा गया. पड़ोसियों ने उनके घर के पास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी. फिलहाल रुपाणी परिवार की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है, और घर में भी कोई मौजूद नहीं है.

उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया प्लेन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही ऊंचाई खो दी और सबसे पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराई. इसके बाद विमान ने पास ही स्थित अतुल्यम हॉस्टल को भी चपेट में ले लिया, जहां सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स रहते थे. टक्कर के साथ ही इन इमारतों में आग लग गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहत कार्य में सेना, नगर निगम और मेडिकल टीमें मिलकर दिन-रात जुटी हुई हैं.

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।