अपर जिला जज के द्वारा दो लाभार्थियों को कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सर्टिफिकेट का किया गया वितरण
कुबेरस्थान, पडरौना / अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर BOCW योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा और हिट वेव से बचाव के उपाय पर जागरूकता हेतु 60 दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ अपर जिला जज कुशीनगर और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
अपर जिला जज के द्वारा दो लाभार्थियों को कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सर्टिफिकेट का किया गया वितरण
मजदूर मजबूर नहीं हैं उनके लिए न्याय उनके दरवाजे तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर मजदूरों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज श्री शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा। उन्हों ने कहा कि एक्शन एड एसोसिएशन और श्रमिक सुविधा केंद्र, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। हम सब मिलकर सबको न्याय तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। श्रमिक सुविधा केंद्र के द्वारा जनपद के कुबेरस्थान धूपसागर पोखरा पर स्थित जलपा मां स्थान के सभागार में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के 250 मजदूर प्रतिभाग किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुश्री अलंकृता उपाध्याय श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि मजदूरों का वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, समान मजदूरी, जलवायु परिवर्तन से हिट वेव की समस्या है सभी पात्र श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संचालित योजनाओं का लाभ सभी के पहुंच में लाया जाएगा। सभी पात्र श्रमिकों का श्रम और ईश्रम पंजीयन भी सुनिश्चित कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रामवृक्ष गिरि केंद्र समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र ने किया। कामरेड अयोध्यालाल श्रीवास्तव ने मजदूरों के संघर्ष के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। कामरेड इद्रीस अंसारी ने श्रमिक हितों की सुरक्षा और संरक्षा का सवाल उठाया। सुरेंद्र गुप्ता ग्राम प्रधान कोहरवालिया ने मजदूरों को ऐसे आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी से कार्य करे तो मजदूर होंगे मजबूत। अभिषेक मिश्रा, रामबहाल सिंह, दुर्गा देवी, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, मजदूर जिलाध्यक्ष अक्षयबर पासवान, अमिताभ श्रीवास्तव, रामबिलास प्रसाद, मीना और मुस्तफा अंसारी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जालंधर प्रसाद, इंद्रावती देवी, दहारी प्रसाद, माया देवी, लालमती देवी, ऊषा देवी, मोतीलाल प्रसाद, जुबैदा खातून, रंभा देवी, विश्वनाथ यादव, चानमती, बुची देवी, सुरसती देवी, सीमा देवी, किसनाश्वती, श्रीकिसुन गौड, हरदेव प्रजापति, राजकुमार, सहोदरी देवी, मिठाईलाल, राजेंद्र प्रसाद और घरभरन प्रसाद आदि सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment