घर का ताला तोड़कर जेवरात सहित लाखों रुपए की हुई चोरी




जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित)
मीरजापुर ( जनतंत्र की आवाज )  अहरीरा थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी सोनवर्षा खुदरामरसही निवासी शशिकांत सिंह पुत्र बाबू लाल सिंह के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी कि घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार कि रात्रि में शशिकांत सिंह पुत्र बाबू लाल अपने परिवार जनों के साथ सो रहे थे कि रात्रि में छत के रास्ते अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर दरवाजा तोड़कर अटैची बैग और बक्सा लेकर फरार हो गए, यही नहीं घर के आंगन में दो दरवाजा पास में सटा हुआ हुआ था।जिसको चोरों ने बाहर से कपड़ा लगाकर बांध दिए थें कि अगर घर के सदस्य जागें तो वह निकल न पाएं, सुबह जब परिवार के सदस्य जागें तो घर का दरवाजा बाहर से बंद होने को लेकर आवाज लगाई गई किसी तरह दरवाजा खोला गया और घर के सदस्य जैसे ही दरवाजा टूटा देखकर अवाक रहें गए सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, घर से लगभग दो सौ मीटर दूर ईख के खेत में बैंग,बक्सा अटैची मिला लेकिन जेवरात और नगदी गायब मिला खेत में सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई, पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दी गई जिसमें 76 , हजार रुपए नगद और करीब पांच लाख रुपए कि जेवरात में 5 सिकडी,5 अंगूठी, पैंजनी, झूमका,सहित अन्य जेवरात शामिल हैं, यही नहीं पिछले दिनों सोनवष्वा पुल पर मौजूद एक दवा कि दुकान से भी चोरी हुईथी, और पुल से कुछ ही दूरी पर एक जनरल स्टोर कि दुकान से भी चोरी हुई थी लेकिन उसका भी खुलासा अभी तक नहीं हो पाया कहीं न कहीं चोरों का हाँसला बुलंद हैं तभी तो इस प्रकार कि घटनाएं हो रही हैं। इस संदर्भ में इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी की तहरीर थाने मेंदे दी गई हैं जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।